ताजमहल विवाद पर बोले योगी, ताजमहल हमारे लिए जरूरी - Khabar NonStop
ताजमहल पर चल रहे विवाद पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि ताजमहल भारतीय मजदूरों के खून-पसीने से बना है और ताजमहल हमारे लिए बहुत जरूरी है।
रद्द हो सकती है यूपी के 2632 मदरसों की मान्यता
दरअसलम, भाजपा विधायक संगीत सोम ने ताजमहल के संबंध में टिप्पणी की थी और ताजमहल को भारतीय संस्कृति पर ‘धब्बा’ बताया था और मुगल बादशाह बाबर, अकबर और औरंगजेब को विश्वासघाती भी कहा था। वहीं, योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ताजमहल हमारे लिए बहुत जरूरी है, खासकर पर्यटन की दृष्टि से। पर्यटकों को सुरक्षा और सुविधा देना हमारी जिम्मेदारी है। 26 अक्टूबर को योगी आदित्यनाथ आगरा भी जायेंगे और इस दौरान वो ताजमहल और आगरा के किले का दौरा भी कर सकते हैं।
बता दें कि, संगीत सोम की ताजमहल पर की गयी टिप्पणी के जवाब में एआइएमआइएम के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पलटवार भी किया था और कहा था कि, लाल किला भी विश्वासघाती ने बनवाया था। क्या मोदी वहां से तिरंगा फहराना बंद कर देंगे?
अयोध्या में ख़ास होगी इस बार की दिवाली, हेलीकॉप्टर से आएंगे राम-सीता और लक्ष्मण
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2yu67DK
Comments
Post a Comment