बुलंदशहरः स्कूली छात्र को बेरहमी से पीटा - Khabar NonStop
बुलंदशहर। शहर के थाना खुर्जा देहात में एक पब्लिक स्कूल में 5th क्लास के बच्चे की पिटाई के चलते गांव नगला शेखू के ग्रामीणों ने कोतवाली देहात पर जमकर हंगामा किया। ग्रामीणों की माने तो गांव के रहने वाला बंटी गांव के ही पास एच एल पब्लिक स्कूल में क्लास 5th का स्टूडेंट है। 10 अक्टूबर को बंटी का अपने ही क्लास के बच्चे अमित से झगड़ा हो गया। बच्चों के लड़ने की सूचना पर स्कूल प्रबंधक ने दोनों बच्चो को अपने कमरे में बुलाया। स्कूल प्रबंधक कौशल गुप्ता ने दोनों बच्चों की आपस में लड़ने पर पिटाई कर दी जिससे बंटी का सर दीवार में जा लगा और बंटी के सर में चोट लग गई।
रोहित मर्डर केस का खुलासा, हत्यारोपी गिरफ्तार
वहीं स्कूल प्रशासन ने बंटी को बिना पट्टी कराए घर भेज दिया। बंटी के परिजनों ने जब स्कूल प्रबंधक की पिटाई का विरोध किया तो स्कूल प्रबंधक कौशल गुप्ता फरार हो गया। वहीं जब मीडिया ने स्कूल प्रबंधक से पूरे मामले में जानकारी की तो प्रबंधक ने बताया कि उसे किसी घटना की कोई जानकारी नहीं है वो घटना वाले दिन स्कूल में मौजूद नहीं था।
मुठभेड़ में दबंगों ने काटी गर्दन
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2xyOrof
Comments
Post a Comment