कहीं आपने तो नहीं खाई मैदा और हल्दी की सोन पापड़ी - Khabar NonStop
बरेली। आपने कभी मैदा और हल्दी की सोन पापड़ी खाई है क्या, अगर नहीं तो हम आपको दिखाते है एक ऐसे कारखाने को जहाँ सोन पापड़ी को मैदा से बनाया जा रहा था और रंग देने के लिए हल्दी का प्रयोग किया जा रहा था। वहीं सोन पापड़ी में डालने वाला पिस्ता भी ठीक नहीं लग रहा था जिसके बाद फूड विभाग की टीम ने कारखाने में सोन पापड़ी और पिस्ता के सेम्पिल लेकर जांच को भेजे है और गंदगी के लिए नोटिस दिया गया है पर गंदगी पर फूड विभाग की डीओ कारखाना मालिक का बचाव करती नजर आयी ।
पति ने भतीजे से कराया हलाला, फिर भी ठुकराया
दरअसल इस कारखाने में मैदा और हल्दी से सोन पापड़ी बनाई जा रही है । वो भी पिछले दस पंद्रह सालों से पर फ़ूड विभाग को कभी यह मैदाऔर हल्दी वाली सोन पापड़ी नहीं दिखाई थी । इस बार दिखाई दी तो फ़ूड विभाग के असिस्टेंड कमिश्नर फ़ूड संजय पण्डे को और उन्हीं के निर्देशन में कार्यवाही की गई । आपको बता दें कि दीपाली के पहले फ़ूड विभाग लगतार छापे मारी कर रहा है, इसी क्रम में आज फूड़ विभाग की टीम ने एक घर में पिछले दस पन्द्रह सालों से बन रही सोन पापड़ी बनाने के कारखाने पर छापा मारा।
टीचर की हरकत से समाज हुआ शर्मसार, जानें पूरा मामला
वहीं कारखाने के मलिक और फ़ूड विभाग की माने तो कारखाने में मैदा से सोन पापड़ी बनाई जा रही थी और उसको रंग देने के लिए हल्दी को मिलाया जा रहा था और जो पिस्ता लगाया जा राग था वो शक के दायरे में है । चारो तरफ सोन पपड़ी पड़ी थी और जो कारीगर सोन पापड़ी को पैक और बना रहे थे सीधे हाथों से काम कर रहे थे । फ़ूड विभाग की टीम को कारखाने में हर तरफ गंदगी मिली साथ ही कही कही कीड़े भी पड़े थे।
वहीं इस मामले में फ़ूड विभाग डीओ ममता कुमारी का कहना है कि, फ़ूड विभाग की टीम ने असिस्टेंड कमिश्नर फ़ूड संजय पाण्डे के निर्देशन में कारखाने में निरक्षण किया । टीम को कारखाने में डेढ़ कुंतल सोनपापड़ी मिली । टीम ने दो सेम्पल लेकर लैब में जांच को भेजे है साथ ही गंदगी के लिए कारखाने के मालिक को नोटिस दिया है ।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2gB1rnP
Comments
Post a Comment