sss

; //]]>

अब तक कितना कमा पाई है आमिर की ‘सीक्रेट सुपरस्टार’, जानें - Khabar NonStop

secret superstar

मुंबई। बॉक्स ऑफिस इंडिया इन दिनों खुशी से झूम रहा है। दरअसल दिवाली के ख़ास मौके पर रिलीज हुई दोनों ही फिल्में अच्छी कमाई कर रही हैं। ऐसे में एक तरफ जहां अजय देवगन की फुल एंटरटेनर ‘गोलमाल अगेन’ है तो दूसरी तरफ मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान की ‘सीक्रेट सुपरस्टार’। हालाँकि कमाई के मामले में गोलमाल अगेन इस साल की सबसे बड़ी ओपनर साबित हुई है, तो वहीं आमिर खान की सीक्रेट सुपरस्टार को दर्शकों के साथ-साथ फिल्म क्रिटिक्स की भी खूब तारीफ मिल रही है।

‘गोलमाल अगेन’ ने दूसरे दिन भी की बम्पर कमाई, जानें कलेक्शन

बता दें कि आमिर खान और एक्ट्रेस जायरा वसीम फिल्म ने अपनी रिलीज के दो दिन में 14 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। गौरतलब है कि गुरुवार को रिलीज हुई इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर जहां सिर्फ 4.8 करोड़ कमाए थे, वहीं दूसरे दिन फिल्म का बिजनेस इसका डबल रहा और इसने कुल 9.30 करोड़ की कमाई की। इस तरह फिल्म का दो दिन का कलेक्शन 14.10 करोड़ हो गया।

ट्रेड एक्सपर्ट तरण आदर्श के मुताबिक फिल्म की कलेक्शन धीरे-धीरे बढ़ेगी और ये लंबे समय तक थियेटर में टिकी रहने वाली फिल्मों में से एक है। बता दें कि आमिर खान की ये फिल्म गोलमाल अगेन की अपेक्षा कम स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है।



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2xX7icQ

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop