शिया वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष का बयान- “अय्याश थे मुगल शासक” - Khabar NonStop
लखनऊ। ताजमहल विवाद पर अलग थलग पड़े भाजपा विधायक संगीत सोम को अब शिया वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष वसीम रिजवी का साथ मिला है। बता दें कि वसीम रिजवी ने कहा है कि “अधिकतर मुगल शासक अय्याश थे।”
‘ताजमहल पूजा की जगह नहीं’
ताजमहल पर जारी हालिया विवाद को वसीम रिजवी ने अपने बयान से और तूल दे दिया है। न्यूज एजेंसी ANI से बातचीत में वसीम रिजवी ने कहा कि ताजमहल प्रेम का प्रतीक हो सकता है, लेकिन उसकी पूजा नहीं की जा सकती। उन्होंने मुसलमानों से अपील करते हुए कहा कि मुसलमानों को मुगल शासकों को अपना आदर्श नहीं मानना चाहिए।
राम मंदिर बनाए जाने के पक्ष में
वहीं राम मंदिर पर बोलते हुए शिया बोर्ड के अध्यक्ष वसीम रिजवी ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण होना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह दुखद है कि अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण का विरोध हो रहा है। योगी सरकार द्वारा अयोध्या में भगवान राम की मूर्ति लगवाने को रिजवी ने कहा कि यह सरकार का सराहनीय कदम है।
चांदी के तीर भेंट करेगा शिया समुदाय
बता दें कि हाल ही में शिया वक्फ बोर्ड ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को खत लिखकर अयोध्या में बनने वाली भगवान राम की मूर्ति को चांदी के तीर दान करने की अपील की है। शिया वक्फ बोर्ड का कहना है कि ये तीर आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई का प्रतिनिधित्व करेंगे।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2zgZNi4
Comments
Post a Comment