पुलिसकर्मी, आतंकियों को कर रहे थे हथियार सप्लाई, गिरफ्तार - Khabar NonStop
श्रीनगर। जम्मू कश्मीर पुलिस ने आज 2 पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार किया है। इन पुलिसकर्मियों पर आरोप है कि इन्होंने हिज्बुल मुजाहिद्दीन के आतंकियों को हथियार सप्लाई किए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सूत्रों के अनुसार, दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में पुलिस ने नाकेबंदी के दौरान शक होने पर आदिल अहमद नेगरु नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार किया। जिससे पूछताछ के बाद पुलिस ने उसके ठिकाने से एके-47 की 20 राउंड गोलियां बरामद की। जांच में पता चला है कि पकड़ा गया आदिल हिज्बुल मुजाहिद्दीन के आतंकी वसीम वागे उर्फ सैफुल्लाह से जुड़ा हुआ है।
जम्मू कश्मीर में आतंकी मुठभेड़, 2 आतंकी ढेर, 2 जवान शहीद
इसके बाद जब पुलिस ने आदिल अहमद से कड़ाई से पूछताछ की तो पता चला कि उसे यह हथियार जम्मू कश्मीर पुलिस के एक सिपाही शाबिर अहमद मलिक से मिले हैं। शोपियां का रहने वाला शाबिर अहमद फिलहाल गांदेरबल जिले में तैनात है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी सिपाही शाबिर अहमद को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी सिपाही ने बताया कि उसे यह हथियार एक अन्य सिपाही नजीर अहमद नजर से मिले हैं।
CRPF जवानों पर आतंकी हमला, कोई हताहत नहीं
फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपी सिपाहियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच कर रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपी सिपाही कितने समय से आतंकियों को हथियार सप्लाई कर रहे थे और उनके साथ कोई और तो शामिल नहीं है ?
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2ybmBAx
Comments
Post a Comment