‘सपनों की रानी’ को मिला ‘लाइफ टाइम अचीवमेंट’ अवॉर्ड - Khabar NonStop
मुंबई। एक जमाने में दर्शकों के बीच ‘सपनों की रानी’ के नाम से जानी जाने वाली फेमस एक्ट्रेस शर्मिला टैगोर को ‘लाइफ टाइम अचीवमेंट’ पुरस्कार से नवाजा गया है। आपको बता दें उन्हें यह पुरस्कार पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की ओर से दिया गया है। देश की राजधानी दिल्ली के सिरी फोर्ट सभागार में कल (मंगलवार) शर्मिला टैगोर को यह पुरस्कार सिनेमा में उनके योगदान के लिए दिया गया है। उन्हें यह पुरस्कार केंद्रीय मंत्री जीतेंद्र सिंह और दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष एवं सांसद मनोज तिवारी के हाथों दिया गया।
पढ़िए नवाजुद्दीन सिद्दीकी के अफेयर की कहानी…
‘अराधना’ और ‘अमर प्रेम’ जैसी सुपरहिट फिल्मों में अदाकारी करने वाली एक्ट्रेस शर्मिला टैगोर ने इस मौके पर कहा, ‘‘उनकी यह फिल्में लोगों को बहुत पसंद आईं, लेकिन उन्हें खुद की ‘सफर’ फिल्म सबसे ज्यादा पसंद हैं। उसके बाद ‘मौसम’ भी उनकी पसंदीदा फिल्मों में एक है।’’
वहीं इस खास मौके पर पीएचडी चैंबर के अध्यक्ष गोपाल जीवराजका ने कहा, ‘‘उद्योग जगत से जुड़े कई कार्यक्रम हम करते रहते हैं। लेकिन देश में कला, संस्कृति और संगीत इत्यादि को प्रोत्साहन देना भी आवश्यक है क्योंकि देश-निर्माण में इनकी जरुरत है। हमारे चैंबर का भी मानना है कि यदि हर क्षेत्र का विकास (ऑलराउंड डेवलपमेंट) नहीं होता है तो काम बहुत नीरस हो जाता है।’’
‘पद्मावती’ का पहला गाना ‘घूमर’ रिलीज, नहीं हटेंगी दीपिका से नजरें
गौरतलब है कि शर्मिला टैगोर ने अपने फिल्मी सफर की शुरुआत साल 1959 में की थी। इसके बाद उन्होंने कई बांग्ला फिल्मों में भी काम किया था। याद रहे कि उन्हें दो बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से भी नवाजा जा चुका है। साथ ही भारत सरकार ने उन्हें पद्मभूषण सम्मान से भी अलंकृत किया हुआ है।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2zPVBqv
Comments
Post a Comment