जब स्मृति ईरानी बजाने लगीं सीटी… - Khabar NonStop
मुंबई। केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति इरानी यूं तो अपने दमदार भाषणों के लिए जानी जाती हैं। साथ ही पब्लिक के बीच अपनी कड़क छवि और विपक्ष पर धारदार हमला बोलने के लिए भी मशहूर हैं। हालाँकि इस बार केंद्रीय मंत्री का अंदाज कुछ अलग दिखा। दरअसल स्मृति ईरानी नैशनल इंस्टिट्यूट ऑफ फैशन टेक्नॉलजी के कॉन्वोकेशन प्रोग्राम में शामिल हुयीं थीं।
‘पद्मावती’ में काम करना थका देने वाला अनुभव रहा’ – दीपिका
जहाँ न सिर्फ उन्होंने स्टूडेंट्स के बीच एक फॉर्मल स्पीच और डिग्री देने का काम किया, बल्कि स्टूडेंट्स को प्रोत्साहित करने के लिए उनके सम्मान में सीटी बजाती भी नजर आईं। यह सब देखकर स्टूडेंट्स और वहां मौजूद लोग पूरी तरह चौंक गए। इसके बाद वहां मौजूद कुछ शरारती स्टूडेंट्स ने भी सीटी बजाई। इसके अलावा स्मृति इरानी स्टेज पर कई स्टूडेंट्स के साथ बातचीत करती हुई भी नजर आईं।
बता दें कि स्मृति ने अपने भाषण में स्टूडेंट्स का खास प्रोत्साहन किया। उन्होंने एक स्टूडेंट का जिक्र करते हुए कहा कि ‘वह एक स्टूडेंट से मिलीं, जिसने तंगालिया की पढ़ाई की है। बताया कि तंगालिया फैशन की एक खास विधा है, जिसकी कमी उन्हें मंत्रालय में महसूस हो रही थी। इस दौरान उन्होंने स्टूडेंट से कहा, ‘यह मेरे लिए काफी गर्व की बात होगी, अगर आप सब लोग आगे बढ़कर मेरे दाएं हाथ की तरह काम करें और मर रही क्राफ्ट को बचाएं। मैं एक और महिला से मिलीं, जिसने भारतीय पोषाक और 1950-2010 के बीच इस पर पढ़ने वाले प्रभाव पर काफी अच्छा काम किया है।’
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2iiYLyU
Comments
Post a Comment