sss

; //]]>

‘दंगल से पहले नहीं देखी आमिर की कोई फ‍िल्म’ – जायरा वसीम - Khabar NonStop

zaira wasim
मुंबई। बॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘दंगल’ के बाद एक्ट्रेस जायरा वसीम बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट एक्टर आमिर खान के साथ दूसरी फिल्म ‘सीक्रेट सुपरस्टार’ में नजर आने वाली हैं। ऐसे में जाहिर है कि जायरा आमिर खान के बेहद करीबी हैं। लेकिन जायरा का मानना है कि फिल्म एक्ट्रेस बनना कभी उनकी प्राथमिकता नहीं रहा और ना ही वो खुद को आमिर खान के साथ फिल्म करने के लिए क्रेजी मानती हैं।

लालकृष्ण आडवाणी ने ‘सीक्रेट सुपरस्टार’ को दिया स्टैंडिंग ओवेशन

उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा, ‘मेरा इस प्रोफेशन की ओर कभी कोई झुकाव नहीं रहा है। ऐसा बिल्कुल नहीं था कि मैं एक्ट्रेस बनना चाहती थी। मैं अभी भी फिल्में नहीं देखती। मैं कभी पूरी फिल्म नहीं देख सकती। मैंने पिछली फिल्म दंगल ही देखी थी। वाकई मैंने आमिर सर की भी बहुत फिल्में नहीं देखी हैं। मुझे नहीं लगता कि मैंने उनकी कोई फिल्म देखी है।’

zaira wasim and aamir khan
इसी कड़ी में जायरा ने आगे कहा, ‘आमिर सर के साथ जाहिर है कि केमिस्ट्री पहले से बेहतर हुई है। दंगल के पहले भी मैं उनके काफी करीब थी। वे फैमिली की तरह बन चुके हैं। एक इंसान के तौर पर मेरे उनसे अच्छे रिश्ते हैं, लेकिन ऐसा नहीं है कि मैं उनके साथ काम करने के लिए क्रेजी रही हूं, क्योंकि मैं कभी एक्ट्रेस नहीं बनना चाहती थी। मैंने कभी एक्ट‍िंग को प्रोफेशन के तौर पर नहीं देखा। अभी भी मैं खुद की तलाश कर रही हूं।’



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2gj3akI

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop