सावधान, कहीं आप भी तो नहीं खरीद रहे पानी वाला पेट्रोल - Khabar NonStop
दुर्ग। छत्तीसगढ़ में एक पेट्रोल पंप पर मिलावटी पेट्रोल बेचा जा रहा है। हैरानी की बात तो यह है कि दुर्ग जिले के एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल में पानी मिलकर बेचा जा रहा था। लेकिन यहाँ की जागरूक जनता के सामने पेट्रोल पंप वालों की यह कालाबाजारी चल न सकी। लोगों को इस बात की भनक लगते ही इसका विरोध शुरू हो गया, नतीजा यह रहा कि लोगों के भरी विरोध की वजह से पेट्रोल पंप मालिक को अपना पेट्रोल पंप बंद करना पड़ गया।
सहायक आरक्षकों को 15 फ़ीसदी आरक्षण, होमगार्ड का वेतन बढ़ा
पानी मिलावट का मामला सामने आते ही, पंप बंद
मामला छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के दवे पेट्रोल पम्प का है। बुधवार को लोगों को पेट्रोल पंप पर पानी मिलावट का सामना आया था। इस पेट्रोल पंप से पेट्रोल लेने के बाद लोगों की गाड़ी बार-बार बंद हो जा रही थी, जिसके बाद लोगों ने इस बात की शिकायत भी दर्ज कराई थी। जांच में पेट्रोल में पानी निकला। इसके बाद लोग भरी मात्र में पेट्रोल पंप पहुंचकर विरोध प्रदर्शन करने लगे। जिसके बाद पंप को बंद कर दिया गया।
बैनर लगाकर कॉरपोरेट घरानों को नक्सलियों ने दी चेतावनी
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2gYsdXp
Comments
Post a Comment