चाय नहीं चरस बिकती थी नरेंद्र मोदी के बचपन वाली दुकान मेंः लालू प्रसाद - Khabar NonStop
पटना। राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव बापू सभागार में बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की जयंती पर कांग्रेस के कार्यक्रम में आए। उन्होंने इस कार्यक्रम में केंद्र एवं राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधाते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी अपनी दुकान में चाय नहीं, चरस बेचते थे।
मंदी, नोटबंदी, आस, विकास पर लालू का ट्वीट खास
वहीं इस कार्यक्रम में लालू ने लोकसभा चुनाव में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की चुनौतियों को खारिज करते हुए बिहार में भाजपा से अपनी सीधी लड़ाई बताई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की जाति पर भी लालू ने खुलासा करने का दावा करते हुए कहा कि वे तेली नहीं, बल्कि मोट घासी हैं, जो गुजरात में अपर कास्ट है।
लालू और तेजस्वी का मोदी पर ट्विटर वार
इस कार्यक्रम में राजद प्रमुख लालू प्रसाद ने कांग्रेस नेताओं को नसीहत दी कि वह अंदरूनी लड़ाई का खेल अब वो खत्म करें। उन्होंने कांग्रेस का समर्थन करते हुए कहा कि, कांग्रेस राष्ट्रीय पार्टी है पर दुर्भाग्य है कि उसका जिस दिन प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त होता है उसी दिन से हटाने का काम शुरू हो जाता है।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2hVmH7F
Comments
Post a Comment