एंड्रॉयड स्मार्टफोन पर हो सकता है वाई-फाई से हमला - Khabar NonStop
सिक्योरिटी रिसर्चर्स ने एंड्रॉयड की सुरक्षा खामियां को प्वॉइंट आउट करना शुरू किया है। इसके तहत यह पाया गया है कि अटैकर्स मोबाइल और वाईफाई के बीच के ट्रैफिक को पढ़ सकते हैं और अगर चाहें तो इसमें बदलाव करके वेबसाइट में मैलवेयर इंजेक्ट कर सकते हैं।
Vodafone का दिवाली धमाका, इस प्लान में मिलेगा 90 जीबी डेटा
दरअसल यह वाईफाई राउटर से मोबाइल तक डेटा पैकेट्स के रूप में ट्रैवल करते हैं। आम तौर पर यह डेटा एन्ट्रिप्टेड होते हैं ताकि कोई हैकर इन्हें इंटरसेप्ट कर भी ले तो यह जान नहीं सकता कि इस पैकेट में क्या है, लेकिन अगर वाई-फाई राउटर से मोबाइल में इंटरनेट कनेक्ट है और अटैकर वाईफाई से आपके डिवाइस के बीच ही ट्रैफिक को पढ़ ले और उसे यह पता चले कि आप इंटरनेट पर क्या कर रहे हैं तो यह काफी खतरनाक है।
Xiaomi ने लॉन्च किया Redmi 5A, जानें फीचर्स
रिसर्चर्स के मुताबिक ऐसी खामियां एंड्रॉयड और लिनक्स बेस्ड डिवाइस में सबसे ज्यादा हैं। दावा किया गया है कि ऐसे अटैक्स नए वाईफाई पर भी किए जा सकते हैं जिनमें WPA या WPA 2 की एन्क्रिप्शन होती है। यह कमजोरी वाईफाई स्टैंडर्ड में ही है जिसे पूरा विंडोज, मैक ओएस, आईओएस, एंड्रॉयड सहित लिनक्स ओएस प्रभावित किए जा सकते हैं। अभी तक ये माना जाता है कि वाईफाई के जरिए जो इनफॉर्मेशन ट्रांसफर होते हैं वो सिक्योर और एन्क्रिप्टेड होते हैं। लेकिन ट्रैफिक इंटरसेप्ट करके अटैकर्स या हैकर्स इसमें क्या है इसकी जानकारी हासिल कर सकते हैं।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2ynf0kR
Comments
Post a Comment