कल रिलीज होगी ‘रुख’, इन फिल्मों से होगी टक्कर - Khabar NonStop
मुंबई। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही फिल्म ‘गोलमाल अगेन’ और सीक्रेट सुपरस्टार के सामने कल यानी शुक्रवार से एक मर्डर मिस्ट्री सामने होगी। आंखों देखी, मसान और न्यूटन जैसी फिल्म बनाने वाले मनीष मुंदड़ा अपनी नई फिल्म रुख के साथ आ रहे हैं, जो कल यानी 27 अक्टूबर को रिलीज होनी है। इस फिल्म में मनोज वाजपेयी मुख्य भूमिका में हैं।
आपको बता दें फिल्म रुख में मनोज एक 18 साल के लड़के के पिता की भूमिका में हैं। मगर फिल्म की कहानी मनोज वाजपेयी की नहीं, बल्कि उनकी मौत के इर्द-गिर्द घूमती है। इस फिल्म में उनके बेटे का किरदार आदर्श गौरव ने निभाया है कि अपने पिता की मौत की गुत्थी को सुलझाने में लगे हुए हैं। हालाँकि इस कहानी में बेटे और मां के बीच की भी एक अलग तरह के केमिस्ट्री आपको देखने को मिलेगी।
‘सीक्रेट सुपरस्टार’ से कितनी आगे है ‘गोलमाल अगेन’, जानें कलेक्शन
इस फिल्म में बॉलीवुड एक्टर मनोज वाजपेयी के साथ साथ स्मिता तांबे और कुमुद मिश्रा भी अहम भूमिका में हैं। इस फिल्म को अतानु मुखर्जी ने डायरेक्ट व दृश्यम फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया है। वहीं मनोज वाजपेयी की मानें, तो इस फिल्म में दर्शक पिता की मौत का कारण खोजते नजर आएंगे।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2xqaiPs
Comments
Post a Comment