मोहम्मद सिराजः फर्श से अर्श तक पहुंचा ये सितारा - Khabar NonStop
मुंबई। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने आज न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली टी-20 सीरीज के लिए टीम की घोषणा कर दी। लेकिन इस टीम में जो सबसे चौंकाने वाला नाम रहा, वह है मोहम्मद सिराज का। बाएं हाथ का यह तेज गेंदबाज अपनी गेंदबाजी के लिख खूब चर्चा बटोर रहा है।
फर्श से अर्श तक का सफर
बता दें कि मोहम्मद सिराज आज टीम इंडिया का चेहरा बन गए हैं। लेकिन यहां तक पहुंचने के लिए उन्होंने काफी मेहनत की है। मोहम्मद सिराज के पिता एक ऑटो ड्राइवर हैं, लेकिन सिराज की कामयाबी में उनका बहुत बड़ा योगदान है। सिराज सबसे पहले उस वक्त चर्चा में आए जब इस साल उन्हें आईपीएल के लिए 2.6 करोड़ में हैदराबाद की टीम ने खरीदा था। इतना बड़ी बोली लगने के बाद मोहम्मद सिराज अचानक चर्चाओं में आ गए थे।
भारत ने मलेशिया को हराकर एशिया कप पर किया कब्जा
इसके बाद घरेलू क्रिकेट में भी सिराज ने बेहतरीन प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा से सभी को प्रभावित किया। सिराज के अच्छे प्रदर्शन का ही इनाम है कि उन्हें भारतीय टीम में जगह दी गई है। मोहम्मद सिराज अपनी तेजी और स्विंग के कारण काफी प्रभावित कर रहे हैं। उम्मीद है कि मोहम्मद सिराज अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर भी बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे।
ब्राजील ने जर्मनी को 2-1 से दी करारी शिकस्त
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2yLmvC3
Comments
Post a Comment