सेल्फी लेने के चक्कर में युवक ने गवाई अपनी जान - Khabar NonStop
अररिया। जिले में बाइक के पीछे बैठकर सेल्फी लेने की कीमत युवक को अपनी जान देकर चुकानी पडी। सेल्फी लेने के चक्कर में छात्र शुभम की जान चली गई और पुलिस ने मौके पर पहुंच कर लाश को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बिहारः ऑटो चालक ने युवती से किया रेप
दरअसल छात्र शुभम कुमार बरौनी का रहने वाला था, वह पटना में रहकर मैट्रिक की तैयारी कर रहा था। वहीं अररिया शहर के आजाद नगर का लड़का भी उसके साथ रहता था और वह अपने दोस्त के घर अररिया आया हुआ था। लेकिन दोनों देर शाम बाइक से घूमने निकले थे और घूमकर लौटने के दौरान तेज रफ्तार बाइक से शुभम टोल प्लाजा के नजदीक सेल्फी ले रहा था। इसी दौरान बाइक असंतुलित हो गयी और वह पक्की सड़क पर गिर गया जिससे उसके सिर पर चोट लगी और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
सृजन घोटाला सीएम नीतीश कुमार की देन हैः तेजप्रताप यादव
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2yGGDoj
Comments
Post a Comment