बिहारः ऑटो चालक ने युवती से किया रेप - Khabar NonStop
पटना। जिले में छपरा से पटना आ रही एक युवती के साथ ऑटो चालक ने अपने साथी के साथ मिलकर हाजीपुर जंक्शन पर गैंगरेप किया है। वहीं जीआरपी के जवानों को देखते ही पीड़ित युवती ने शोर मचाना शुरू किया तो मौके पर पहुंचे जीआरपी के जवानों ने ऑटो चालक को गिरफ्तार कर लिया।
मधुबनीः सात वर्षीय बच्ची से किया सामूहिक दुष्कर्म
आपको बता दें कि, छपरा से पटना आ रही एक युवती हाजीपुर जंक्शन पर देर रात उतरी और वह पटना आने के लिए ऑटो में सवार हो गयी। वहीं ऑटो चालक ने युवती को अकेला देखकर झांसे में लेते हुए कोनहारा घाट स्थित सुनसान जगह पर ले जाकर अपने एक साथी के साथ मिलकर युवती के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया।
भागलपुरः गैंग रेप पीड़िता ने की आत्महत्या
वहीं इस मामले में जीआरपी के जवानों ने आरोपित ऑटो चालक को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका एक अन्य साथी मौके से फरार हो गया। जीआरपी के अनुसार पीड़ित युवती का मेडिकल करा दिया गया है और गिरफ्तार ऑटो चालक ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। वहीं पुलिस उसके साथी की तलाश में भी जुट गई है।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2yzcp7l
Comments
Post a Comment