sss

; //]]>

राम रहीम के बाद अब इस बाबा पर लगा दुष्कर्म का आरोप - Khabar NonStop

Sundar Das

नई दिल्ली। आशाराम, राम रहीम जैसे स्वयंभू धर्मगुरुओं के जेल जाने के बाद अब राजधानी दिल्ली में एक धर्मगुरु पर अपनी ही शिष्या के साथ छेड़खानी का केस दर्ज हुआ है। पीड़िता (45) ने उत्तरी दिल्ली के सब्जी मंडी थाने में जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले महंत सुंदर दास महाराज के खिलाफ दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी का मुकदमा दर्ज कराया है। इससे पहले भी महिला ने छेड़खानी का मम्मला दर्ज कराया था। बाबा की तलाश में पुलिस ने बाबा के आश्रमों पर छापेमारी शुरू कर दी है।

‘मृत’ व्यक्ति को प्रशासन ने दिया जंतर-मंतर से हटने का नोटिस

पुलिस कर रही मामले की जांच

पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू कर दी है। कोर्ट में बाबा के खिलाफ धारा-164 के तहत बयान दर्ज कराया गया। पुलिस ने बाबा पर 2 अक्टूबर के केस में दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि मामला धर्मगुरु से जुदा होने के कारण पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है। पुलिस ने बताया कि महंत सुंदर दास महाराज का राजस्थान के जोधपुर के पास बिराई में रामधाम नाम से आश्रम है, इस आश्रम में सैकड़ों लोग रहते हैं। दिल्ली में भी बाबा का सब्जीमंडी में आश्रम है। बाबा के इस आश्रम में सैकड़ों लोगों का आना जाना लगा रहता है। इसलिए पुलिस कोई भी करवाई करने से पहले मामले से जुड़े सभी पहलुओं को बारीकी से जांच लेना चाहती है।

दिल्ली में एक बार फिर शुरू होगा ऑड-ईवेन फॉर्मूला

पीड़िता महंत के आश्रम की केयर टेकर

पीड़ित महिला का पूरा परिवार महंत का भक्त है। वे लोग पहले आश्रम में ही रहते थे। महिला पहले केदारनाथ बिल्डिंग स्थित आश्रम में केयर टेकर थी। गौरतलब हो हाल ही में स्वयंभू संत राम रहीम की गिरफ्तारी के बाद से बाबाओं पर आरोपों की आवाज मुखर हो रही है। हाल ही में राजस्थान की एक लड़की ने फलाहारी बाब के खिलाफ दुष्कर्म की कोशिश का मुकदमा दर्ज कराया था। पीड़िता का कहना था कि पहले वह मुकदमा करने से दर रही थी लेकिन राम रहीम के जेल जाने के बाद उसने हिम्मत कर शिकायत दर्ज कराई थी।

नजीब केस: सीबीआई 9 संदिग्ध छात्रों का कराएगी पॉलीग्राफ टेस्ट



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2iJndK1

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop