sss

; //]]>

जॉर्ज बुश पर इस एक्ट्रेस ने लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप - Khabar NonStop

heather lind

मुंबई। हॉलीवुड एक्ट्रेस हीदर लिंड ने पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति जॉर्ज बुश के बारे में एक अहम खुलासा किया है। हीदर ने बताया कि एक फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान जॉर्ज बुश ने अपने व्हीलचेयर पर बैठे हुए उन्हें छुआ। दरअसल लिंड ने मंगलवार को अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट लिखा है जिसमें उन्होंने इन आरोपों के बारे में विस्तार से लिखा है। हालाँकि अब उस पोस्ट को डिलीट कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि वह बुश के साथ पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा की तस्वीर देखकर काफी परेशान थीं।

विराट के साथ शादी को लेकर अनुष्का ने किया ये खुलासा

हीदर लिंड ने लिखा, “मुझे इससे परेशानी हुई, क्योंकि मैं मानती हूं कि राष्ट्रपतियों को उनकी सेवा के लिए सम्मान दिया जाता है और उस तस्वीर में मौजूद बहुत से पुरुषों के प्रति मैं गर्व और श्रद्धा महसूस करती हूं, लेकिन जब मुझे चार साल पहले मेरे एक ऐतिहासिक टीवी शो के प्रमोशन के दौरान बुश से मिलने का मौका मिला तब उन्होंने मेरा यौन शोषण किया। उस समय मैं ऐसे ही तस्वीर के लिए पोज कर रही थी।”

Heather Lind

उन्होंने आगे लिखा, “उन्होंने मुझसे हाथ नहीं मिलाया। उन्होंने अपने व्हीलचेयर से मुझे पीछे से छुआ। उनकी पत्नी बारबरा भी वहां मौजूद थीं। उन्होंने मुझे एक बुरा चुटकुला सुनाया और तस्वीर लेते समय उन्होंने मुझे फिर से छुआ। बारबरा ने अपनी आंखों से इशारा करते हुए उन्हें मना किया। बुश के सुरक्षाकर्मी ने कहा कि मुझे उनके पास नहीं खड़ा होना चाहिए था।”

वहीं लिंड ने पूर्व राष्ट्रपति से अपनी मुलाकात के बारे में लिखा, “हमें निर्देश दिए गए थे कि हम उन्हें राष्ट्रपति कहकर संबोधित करें। मुझे उनके अंदर एक राष्ट्रपति की ताकत दिखी, जोकि एक सकारात्मक बदलाव लाने की क्षमता रखती है, वह वास्तव में लोगों की मदद करेगी और हमारे लोकतंत्र का प्रतीक है। मेरी नजर में उनकी यह छवि बदल गई, जब उन्होंने उस शक्ति का उपयोग मेरे खिलाफ किया और जब मैंने उनके बारे में आसपास के लोगों और अन्य महिलाओं से सुना।”

सनी लियोन और अरबाज खान की इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज

वहीं एक बयान में राष्ट्रपति बुश ने आरोपों का खंडन नहीं किया। उनके प्रवक्ता ने कहा, “राष्ट्रपति बुश किसी भी परिस्थिति में जानबूझकर किसी को परेशान नहीं करते हैं और वह अपमानित महसूस कर रही मिस लिंड से माफी मांगते हैं।”



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2yKJkWF

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop