sss

; //]]>

पुलिसकर्मियों को मिला दिवाली तोहफा - Khabar NonStop

UP Police

मेरठ। प्रदेश सरकार ने पुलिस विभाग को दिवाली का तोहफा देते हुए उन पर काम का दबाव कुछ कम करने का फैसला किया है। दरअसल डीजीपी सुलखान सिंह ने ऐलान किया है कि 10 दिनों तक लगातार ड्यूटी करने पर पुलिसकर्मी को एक दिन की छुट्टी दी जाएगी।

बता दें कि पुलिस विभाग पर काम का काफी दबाव है। जिस कारण पुलिसकर्मियों को छुट्टियां भी कम ही मिलती हैं। जिसका असर कहीं ना कहीं उनकी कार्यक्षमता पर भी होता है। यही कारण है कि अब पुलिसकर्मियों को काम के दबाव से कुछ राहत देने की तैयारी की जा रही है। डीजीपी सुलखान सिंह ने ऐलान किया है कि पुलिसकर्मी 10 दिन लगातार काम करने पर एक दिन का ऑफ ले सकते हैं।

डीजीपी के इस ऐलान के बाद से पुलिसकर्मियों में खुशी की लहर दौड़ गई है और पुलिसकर्मियों ने इस पहल का स्वागत किया है।



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2gXSLYW

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop