sss

; //]]>

नकली नोटों के कारोबारी को डीआरआई ने किया अरेस्ट - Khabar NonStop

fake currency racket

मुंबई। रेलवे स्टेशन पर रुमाल बेचने वाला नेता अचानक से करोड़पति बन गया। जी हाँ मुंबई के लोखंडवाला में एक ऐसा मामला सामने आया है। इस मामले में डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (डीआरआई) ने सोमवार रात नकली नोट छापने का रैकेट चलाने वाले एक स्थानीय नेता को गिरफ्तार भी कर लिया है। गिरफ्तार हुए अभियुक्त के पास से डीआरआई ने 10 लाख मूल्य के नकली नोट और 32 लाख रुपये मूल्य के चूरन वाले नकली नोट जब्त किए। चूरन वाले इन नोटों पर चिल्ड्रेन बैंक ऑफ इंडिया छपा हुआ था।

एयरपोर्ट में एंट्री के नियम बदले, अब इन 10 आईडी से ही होगी एंट्री

दोस्त के घर से हुई गिरफ़्तारी

आरोपी रेहान खान को कल्याण में उसके दोस्त के घर से डीआरआई ने गिरफ्तार किया। डीआरआई के अधिकारियों के मुताबिक, “उसके पास से 10 लाख रुपये के नकली नोट और 6 लाख रुपये के बच्चों वाले नोट मिले हैं। इससे पहले उसके रिश्तेदारों के घर से 26 लाख रुपये मूल्य के बच्चों वाले नोट जब्त किए गए थे।” उसे अदालत के सामने पेश कर पुलिस की हिरासत में भेज दिया गया है। पकड़े गए नकली नोटों में 500 और 2000 रुपये के नोट शामिल हैं।

तो इसके बाद 43 रुपये लीटर मिलेगा पेट्रोल…

इससे पहले भी पकड़े गए थे कई लोग

डीआरआई ने 8 अक्टूबर को भी तीन अभियुक्त हाजी इमरान शेख, जाहिद शेख और महेश आलिमचंदानी को गिरफ्तार किया था। डीआरआई ने इनके पास से 9 हजार रुपये मूल्य के नकली नोट जब्त किए थे। अधिकारियों ने बताया कि इन नोटों को आधी कीमत पर खरीद कर बांग्लादेश से पश्चिम बंगाल के रास्ते भारत लाया गया है। कर्इ बार यह बात सामने आर्इ है कि नकली नोट बांग्लादेश से बंगाल में आते है और फिर भारत के अन्य भागों में इन्हें भेजा जाता है। बंगाल में ममता बैनर्जी की सरकार है, जो वोट के लिए अल्पसंख्यकों का तुष्टीकरण करती है। नोटबंदी के दौरान बंद किए गए नोटों को इन नकली इसनोटों से 75 प्रतिशत कमीशन पर पुराने नोटों को बदलने का काम भी किया गया था। रेहान जब नोट बदलकर देता तो गड्डियों के बीच में बच्चों के नकली नोट रख देता था, जिन पर भारतीय बच्चों का बैंक लिखा हुआ था। पुलिस उससे यह पूछताछ कर रही है कि वह पुराने नोटों को कहां भेज रहा था क्योंकि बैंक अब बंद हो चुके नोट नहीं ले रहे हैं। अधिकारियों का यह भी कहना है कि पुलिस से उसकी साठ-गांठ थी।

अरुण जेटली ने न्यायपालिका पर खड़े किए सवाल



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2yRPcuN

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop