sss

; //]]>

नाइजीरियन ऑनलाइन फ्रॉड खुलासा - Khabar NonStop

Nigerianअलीगढ। अलीगढ़ की क्वारसी पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है क्वार्सी पुलिस ने एसओजी टीम की मदद से ऑनलाइन फ्रॉड करने वाले नाइजीरियन को गिरफ्तार किया है पकड़े गए नाइजीरियन को पुलिस मुंबई से गिरफ्तार करके लाई है।पकड़े गए नाइजीरियन से दो मोबाइल और सिम बरामद की है।

सिंथेटिक भट्टियों पर सरधना एसडीएम का छापा

जानें पूरा मामला

अलीगढ़ के डॉक्टर के साथ मुम्बई में बैठकर हुई ऑन लाइन ठगी का खुलासा करते हुए एक नाइजीरियन सहित दो लोगों को अलीगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अलीगढ़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अलीगढ़ के एक निजी हास्पिटल के डॉक्टर संदीप के साथ मेल जरिये ठगी की गयी थी। जिसमें आयकर जमा होने के बाद वो रिप्लेश होना बताया था उसके लिये जालसाजों ने डॉक्टर से कहा कि हम मेल पर एप भेज रहे हैं उसे आप मोबाइल पर डाउनलोड कर लें उससे आपका पैसा आपके एकाउंट में पहुंच जायेगा। इसके बाद इनसे आधार कार्ड और पेन नंबर मांगा गया इस जरिये उन्होंने मोबाइल की सारी डिटेल हैक करके अपने नंबर पर डायवर्ट कर लिया गया।

रद्द हो सकती है यूपी के 2632 मदरसों की मान्यता

ऐसे किए पैसे ट्रांसफर

इसके बाद इन शातिरों ने डॉक्टर संदीप के एकाउंट से ई वॉलेट और ई मार्केटिंग में के जरिये रकम जल्दी जल्दी अपने खातों में ट्रांसफर कर ली। डॉक्टर साहब को इस फ्रॉड की जानकारी नही हो रही थी। क्योंकि ओटीपी दूसरे नंबर पर डायवर्ट होने की वजह से इनको सूचना नहीं मिल पा रही थी। डॉक्टर ने जब तक पुलिस से संपर्क किया जब तक डॉक्टर साहब का तकरीबन पांच लाख रुपया निकाला जा चुका था।

अलीगढ़ ने बताया

अलीगढ़ एसएसपी के मुताबिक इस नाइजीरियन ने दूसरे साथी अविनाश के नाम से बैक खाता खोल रखा था। एसएसपी इसे बड़ी सफलता माल रहे हैं क्योंकि ये लोग दिल्ली मुम्बई में बैठकर भोले भाले लोगों को झांसा देकर सोशल मीडिया के जरिये ठगी को अंजाम देते थे।

 



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2yPRCgA

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop