पति ने भतीजे से कराया हलाला, फिर भी ठुकराया - Khabar NonStop
बरेली। सुप्रीम कोर्ट द्वारा एकसाथ तीन तलाक पर बैन के बावजूद तीन तलाक का मामला उत्तर प्रदेश में थमने का नाम नहीं ले रहा है। तीन तलाक का ताजा मामला बरेली से हैं जहां पति ने भतीजे से पत्नी का हलाला कराया। हलाला कराने के बाद भी पति ने उसे अपनाने से इंकार कर दिया।
राहुल गांधी पीएम बने तो सबसे पहले ये काम करेंगे
दहेज के खातिर दिया तीन तलाक
यह मामला सीबीगंज थाना क्षेत्र का है। यहां एक महिला को पति के साथ रहने के लिए पति के भतीजे के साथ हलाला करना पड़ा। लेकिन इसके बाद भी पति ने अपनी पत्नी को अपने घर में जगह नहीं दी। पीड़िता के मुताबिक उसकी शादी 16 साल पहले हुई थी। दोनों की दो बेटियां और एक बेटा भी है। पति उसके मायके वालों से लगातार दहेज की मांग कर रहा था।
इस शिक्षक की हरकत से पूरा समाज हुआ शर्मसार
महिला का जबरदस्ती हलाला भी करवाया गया
दहेज नहीं मिलने पर पति ने उसे तीन तलाक दे दिया। बाद में दोनों परिवार के लोग एकसाथ बैठे जिसके बाद पति फिर से उसे रखने के लिए तैयार हुआ। लेकिन धार्मिक रीति के मुताबिक उसका हलाला जरूरी था। पति ने अपने भतीजे से उसका हलाला करवाया। पीड़ित महिला का आरोप है कि भतीजे ने हलाला के नाम पर लगातार एक महीने तक उसका रेप किया। बाद में पति ने उसे अपनाने से भी इंकार कर दिया।
भतीजे के खिलाफ रेप का मामला दर्ज
पीड़ित महिला ने भतीजे के खिलाफ रेप का मामला दर्ज कराया है। पुलिस भी इस मामले में कार्रवाई नहीं कर रही है। आखिरकार पीड़ित महिला ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई है। एसपी ने संबंधित थाना अधिकारी को मामले की जांच कर रिपोर्ट देने को कहा है। जानकारी के मुताबिक पीड़िता के पति ने इस बीच दूसरी महिला से निकाह भी कर लिया है। देखने वाली बात होगी की महिला को न्याय मिल पाता है कि नहीं। योगी सरकार से मुस्लिम महिलाएं काफी उम्मीदें रखती हैं।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2hCH6xU
Comments
Post a Comment