मेरठः मुठभेड़ के बाद पुलिस ने पकड़े दो बदमाश - Khabar NonStop
मेरठ। शुक्रवार देर रात मवाना किला रोड पर पुलिस की बदमाशों के साथ मुठभेड़ हो गई, मुठभेड़ के दौरान
पुलिस ने दो बदमाशों को धरदबोचा। दरअसल, ये बदमाश दिल्ली के पांडवनगर से ओला कैब लूटकर उसे मेरठ में ठिकाने लगाने की फिराक में थे।
मेरठः सीसीएसयू छावनी में हुई तब्दील
आपको बता दें कि, एसएसपी मंजिल सैनी के निर्देश पर इन दिनों पुलिस पूरी तरह से अलर्ट है। इंस्पेक्टर
दीपक शर्मा रात के समय मवाना किला रोड़ पर गश्त कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दिल्ली के पांडवनगर से ओला कैब लूटकर भाग रहे संदिग्धों को रोकने की कोशिश की तो बदमाशों ने पुलिस की गाड़ी में टक्कर मार दी, जिससे बदमाशों की गाड़ी पलट गई। पुलिसकर्मियां ने बदमाशों से मुठभेड़ करते हुए दो बदमाशों को धरदबोचा जबकि उनका तीसरा साथी मौके से भागने में कामयाब रहा।
क्रॉस कंट्री इवेंट में 21 मुश्किल बाधाओं से गुज़रें राइडर्स
इस दौरान एक बदमाश को गोली भी लग गई और पुलिस ने इनके पास से दो तमंचे और 8 जिंदा कारतूस भी बरामद किए है। वहीं पुलिस पूछताछ में बदमाशों ने अपना नाम आतिफ और संजय बताया है। आतिफ मवाना का रहने वाला है जबकि संजय दिल्ली की कल्याणपुरी का रहने वाला है। पुलिस अब दोनों अपराधियों का आपराधिक इतिहास खंगालने में जुट गई है।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2yLSeDC
Comments
Post a Comment