इन सितारों से जानें कैसी होगी फिल्म ‘जिया और जिया’ - Khabar NonStop
फिल्म ‘जिया और जिया’ के निर्माताओं ने स्पेशल स्क्रीनिंग का आयोजन किया। इस दौरान स्क्रींनिंग में गुलशन देवयाह, विकी कौशल, श्वेता त्रिपाठी, एवलिन शर्मा, मिनिषा लांबा, पूजा गुप्ता, उपेन पटेल, सौंदर्य शर्मा, मनजोत सिंह, मुकेश छाबड़ा, अरसलन गोनी, रिचा चड्ढा, सुशांत सिंह राजपूत और शमिता शेट्टी जैसी कई फिल्मीं हस्तियां शामिल हुई।
शमिता शेट्टी का कहना
शमिता शेट्टी का कहना है की मुझे विश्वास है कि फिल्म बहुत अद्भुत होगी, मैं यहाँ अपने मित्र अर्सलन को सपोर्ट करने के लिए आई हूँ। फिल्म का ट्रेलर बहुत अच्छा है, कल्कि और रिचा जैसे बेहतरीन कलाकार फिल्म में है। मैं अपने मित्र अर्सलन का परफॉरमेंस देखना चाहती हूँ और मुझे विश्वास है कि उनका काम खूब होगा।
प्रियंका नहीं ऐश्वर्या राय बनेंगी शहनाज हुसैन, ये है बड़ी वजह
मंजोत सिंह का कहना
इनका कहना है की मैंने फिल्म तो नहीं देखी हैं, लेकिन मैं इस फिल्म को देखने के लिए उत्साहित हूँ। क्योंकि मैं और रिचा 8 सालों से एक दूसरे के मित्र हैं। फिल्म के ट्रेलर को भरपूर सराहा जा रहा हैं और मुझे विश्वास हैं कि फिल्म को भी इसी तरह की प्रतिक्रया मिलेगी।
रिचा चड्ढा से जानें फिल्म के बारें में
फिल्म की अभिनेत्री रिचा चड्ढा ने फिल्म के बारे में बात करते हुए कहा, “मैं अर्सलन को लेकर बहुत उत्साहित हूँ, क्योंकि यह इनकी पहली फिल्म है इसलिए वो थोड़ा नर्वस जरूर हैं और मैं उन्हीं के सपोर्ट के लिये आज यहाँ आई हूँ। मुझे लगता है कि अगर एक बार फिल्म रिलीज हो जाती हैं तो पब्लिक की हो जाती है। यह उनके ऊपर है वे फिल्म को कितना पसंद करते हैं। ट्रेलर देखने के बाद कुछ लोगों ने मुझे कहा कि हम फिल्म जरूर देखेंगे और मुझे विश्वास है कि फिल्म देखने के बाद वो लोगों जरूर बताएँगे फिल्म के बारे में, फिल्म उद्योग के बहुत से लोगों ने ट्रेलर को सराहा हैं तो मुझे विश्वास है की फिल्म दर्शको जरूर लुभाएगी।
शूटिंग के दौरान इस एक्टर को लगी चोट…
क्या है रिचा का किरदार
अपने किरदार के बारे में बात करते हुए अभिनेत्री ने कहा, ‘ मुझे लगता हैं कि लोगों को मेरा किरदार जरूर पसंद आएगा क्योंकि इस फिल्म में मैंने कुछ नया करने का प्रयास किया हैं। फिल्म जिया और जिया दो ऐसे महिलाओं की कहानी हैं जिनका नाम एक ही होता हैं।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2hcpTwb
Comments
Post a Comment