पुराने प्यार के जाने से झड़ गए बाल, नए के आने से आए नए बाल - Khabar NonStop
आज के समय में तनाव और मानसिक अस्थिरता के कारण व्यक्ति कई सारे रोगों का शिकार बन जाता है। ऐसी स्थिति में न तो ठीक से नींद नहीं आती है और न ही ठीक से भोजन कर पाते हैं। लेकिन क्या आपने कभी ऐसा सुना है कि तनाव के कारण किसी के सर के सारे बाल झड़ गए हो और वापस खुशी आने पर नए बाल उग आए हो? नही न । हैरान मत होइए ये बिल्कुल सच है।
क्या आप जानते हैं इस बेशकीमती मेटल के बारे में
दरअसल, एक महिला का दावा है कि, ” ब्रेकअप के तनाव के चलते उसके सिर से सारे बाल झड गए। साथ ही जैसे ही उसे अपना नया प्यार मिला कुछ ही महीनों में उसके सारे बाल वापस आ गए। इतना ही नहीं बल्कि अब उसके बाल पहले से काफी अच्छे हैं। सुपरमार्केट एसिस्टेंट एशलीग अलौतेबी की माने तो दो साल पहले महिला के बाल टूटने शुरू हुए थे। तब डॉक्टर ने उन्हें बताया कि, “वह एलोपेशिया से पीड़ित हैं। डॉक्टर ने संभावना जताते हुए कहा कि यह समस्या तनाव के कारण हुई है।
शेफिल्ड निवासी अलौतेबी का कहना है कि साल 2015 के फरवरी माह तक उनके सर के 95 प्रतिशत बाल झड़ चुके थे। उस दौरान वह एक रिलेशनसिप में थीं, जिसमें काफी तनाव था। तनाव के चलते उनके मन में आत्महत्या तक का ख्याल आ गया था।” उन्होंने आगे कहा कि जैसे जैसे बाल झड़ते उनका आत्मविश्वास कम होता जा रहा था।
अपने पुराने साथी को छोड़ने के बाद वह जॉन रॉबिन्सन, डिलीवरी ड्राइवर से मिली। लेकिन जॉन से जो उन्हें प्यार और आत्मविश्वास मिला उसके चलते चार महीनों के अंदर अंदर फिर से उनके बाल निकलने लगे। फिलहाल, अब उनके बाल पहले से बहतर हैं। जिसका श्रेय पूरी तरह अलौतेबी जॉन के प्यार और उनसे हुई मुलाकातों को दे रही है।
यहाँ से आती है अनोखी खुशबू, जाने क्या है कारण..
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2gLdaU1
Comments
Post a Comment