छेड़छाड़ की शिकायत पर दबंगों ने महिलाओं को सरेआम पीटा - Khabar NonStop
बरेली। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में अपराधियों के हौंसले कितने बुलंद है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि बरेली में कुछ दबंगों ने घर में घुसकर एक परिवार की महिलाओं की पिटाई कर दी। इस दौरान महिलाओं को सड़क पर खींचा गया और बुरी तरह मारा गया। वहीं आसपास के लोग सिर्फ मूकदर्शक बने देखते रहे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
क्या है मामला
दरअसल बरेली के बारादरी थाने के चक महमूद मोहल्ले में कुछ शोहदो ने मोहल्ले में ही रहने वाली एक युवती के साथ छेड़छाड़ कर दी। जिसकी शिकायत युवती और उसके परिजनों ने थाने में कर दी। इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने 2 आरोपियों को पकड़कर जेल भेज दिया।
बीजेपी नेता ने बाहुबली MLA मुख्तार के बेटे को दी चेतावनी
आरोप है कि दबंग युवक जमानत पर जेल से बाहर आए तो उन्होने युवती के घर जाकर पीड़िता और उसके परिवार के साथ मारपीट कर दी। इसके बाद युवती की मां जब इसकी शिकायत लेकर दबंगो के घर पहुंची तो दबंगों ने युवको को समझाने के बजाए पीड़ित परिवार की महिलाओं पर ही हमला बोल दिया।
इस दौरान दबंगों ने पीड़ित परिवार के घर जाकर महिलाओं को बाहर सड़क पर खींच लिया और उनकी लाठी डंडों से पिटाई कर दी। हैरानी की बात है कि इस दौरान मोहल्ले का कोई भी व्यक्ति बीचबचाव के लिए नहीं आया। बता दें कि हमले के बाद से पीड़ित परिवार इस कदर घबरा गया है कि लड़कियों ने घर से बाहर निकलना बंद कर दिया है। हालात ये हैं कि सोमवार को पीड़ित युवती की परीक्षा थी, लेकिन डर के मारे पीड़िता ने परीक्षा भी छोड़ दी।
आगरा: ताजमहल पर शिव चालीसा पढ़ने बैठ गए ये युवक, हड़कंप
वहीं पीड़ितों की शिकायत पर अब पुलिस मामले की जांच कर रही है। बरेली के एसपी सिटी खुद इस मामले की जांच कर रहे हैं।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2z2dy81
Comments
Post a Comment