करिश्मा ने किया खुलासा, तैमूर के पहले बर्थडे पर क्या होगा ख़ास - Khabar NonStop
मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर और एक्टर सैफ अली खान के बेटे तैमूर अली खान दिसम्बर में एक साल के होने वाले हैं। ऐसे में फैंस के मन में उनके पहले बर्थडे सेलिब्रेशन को लेकर कई तरह के सवाल हैं उमड़ रहे हैं कि छोटे सेलेबिर्टी यानी तैमूर के पहले बर्थडे पर क्या होगा? ये बर्थडे सेलिब्रेशन कहां होगा? इस पार्टी में किस-किस को बुलाया जाएगा? यहाँ तक कि मम्मी करीना और पापा सैफ अपने बेटे तैमूर के इस दिन को खास बनाने के लिए क्या-क्या करने वाले हैं? ऐसे में इन सब सवालों के जवाब तैमूर की मौसी यानी करिश्मा कपूर ने दिए हैं
‘गोलमाल अगेन’ ने 8 दिन में बनाये 8 रिकॉर्ड, जानें
इस बारे में करिश्मा ने बताया, ‘तैमूर के पहले जन्मदिन के लिए हम सभी बहुत एक्साइटेड हैं। इसके लिए तैयारियां भी शुरू कर दी गई हैं। हम सभी को इस दिन का बेसब्री से इंतजार था। आपको बता दें कि तैमूर का जन्म बीते साल 20 दिसंबर को हुआ था। यानी एक महीने और कुछ दिन बाद वह एक साल के हो जाएंगे। ऐसे में उनके इस दिन को खास बनाने में उनसे जुड़ा कोई भी व्यक्ति कोई कसर बाकी नहीं छोड़ना चाहता।’
तापसी को लग गयी है इस एक्टर के साथ काम करने की लत
करिश्मा ने इस बाबत आगे बताया कि ‘तैमूर के बर्थडे पर फैमिली गेट-टुगेदर की प्लानिंग की गई है। हालांकि कोई बड़ा सेलिब्रेशन नहीं होगा, मगर इसमें करीना और सैफ दोनों के परिवार के सभी सदस्य मौजूद रहेंगे। इस दिन को खास तैमूर के साथ वक्त बिताने के लिए चुना गया है’।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2iI9t20
Comments
Post a Comment