अंतरिक्ष में रहस्यमयी चीज़ दिखने से वैज्ञानिक हैरान, दूसरे सौरमंडल के होने की आशंका - Khabar NonStop
नासा के CNEOS के मुताबिक अंतरिक्ष में एक रहस्यमयी वस्तु के घुसने की घटना हुई है। ऐसा इतिहास में पहली बार हुआ है जब सौरमंडल में तारों के बीच कोई रहस्यमयी वस्तु घुस गयी है। वैज्ञानिकों ने बताया कि यह ऑब्जेक्ट सितम्बर माह में सौरमंडल के भीतर घुस गया था और अब यह सौरमंडल के भीतर चक्कर लगा रहा है।
नासा, मंगल के आर्टिफिशियल वातावरण से बाहर निकले वैज्ञानिक
अभी तक पता नहीं चल पाया है इसके बारे में
वैज्ञानिकों ने जानकारी दी है कि यह ऑब्जेक्ट पृथ्वी से 15 मिलियन माइल्स की दूरी पर पंहुच गया है। अमेरिका की अंतरिक्ष एजेंसी नासा के CNEOS के रिसर्चर्स ने इस बात का दावा किया है कि सौरमंडल में कोई वस्तु घुस गयी है। यह कौन सी वस्तु है और कहाँ से आई है इस बात का पता अभी तक नहीं चल पाया है। वैज्ञानिकों का मानना है कि इस ऑब्जेक्ट से पृथ्वी को कोई खतरा नहीं है।
आकाशगंगा के मध्य केंद्र में मिला, बड़ा ब्लैक होल
दूसरे सौरमंडल का भी हो सकता है ऑब्जेक्ट
दुनिया के तमाम अन्य खगोलवैज्ञानिकों का कहना है कि यह वस्तु सौरमंडल से बाहर है और एक बार बाहर जाने के बाद कोई भी ऑब्जेक्ट अंदर नहीं आ पायेगा। नासा ने एक प्रेस रिलीज जारी कर इस बाबत जानकारी दी है। नासा की तरफ से जारी प्रेस रिलीज में कहा गया है कि यह वस्तु एक मोस्ट एक्सट्रीम कक्षा में है। यह वस्तु बहुत तेजी से घूम रही है, लेकिन यह बात सही है कि अब यह वापस नहीं आएगा। इस ऑब्जेक्ट के बारे में इससे पहले यूनिवर्सिटी ऑफ हवाई ने 17 अक्टूबर को पता लगाया था। इसका नाम ए/2017 यू1 बताया जा रहा है। खगोल वैज्ञानिकों का मानना है कि यह ओब्जेक्ट दूसरे सौरमंडल का भी हो सकता है।
इस अनोखी घटना से खुलेगा ब्रह्मांड के निर्माण का रहस्य
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2xw9IzT
Comments
Post a Comment