sss

; //]]>

मनसे कार्यकर्ताओं ने उत्तर भारतीयों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, देखें वीडियो - Khabar NonStop

MNS

मुंबई। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) एक बार फिर अपनी पुरानी राजनीति पर लौटती दिखाई दे रही है। दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में मनसे के कार्यकर्ता उत्तर भारतीयों को पीटते नजर आ रहे हैं। दरअसल मनसे कार्यकर्ता स्थानीय लोगों को नौकरी में प्राथमिकता देने की मांग कर रहे थे, इसी दौरान उन्होंने उत्तर भारतीयों को पीटना शुरु कर दिया।

ये है मामला

घटना महाराष्ट्र के सांगली की है। जहां मनसे ने “लाठी चलाओ, भैय्या हटाओ” नाम से एक मुहिम चलायी हुई है। दरअसल मनसे की मांग है कि महाराष्ट्र इंडस्ट्रियल डेवलेपमेंट कॉरपोरेशन (MIDC) में 80 प्रतिशत नौकरियां मराठियों को दी जाएं। इसी मांग को लेकर मंगलवार को मनसे कार्यकर्ताओं ने उत्तर भारतीयों पर लाठियां भांजना शुरु कर दिया। इस दौरान मनसे कार्यकर्ताओं को जहां भी उत्तर भारतीय दिखाई दिया, उन्होंने उसे बुरी तरह से पीटना शुरु कर दिया। हैरानी की बात है कि घटना की वीडियो भी बनायी गई। यही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

महाराष्ट्र में भी बैन हो सकते हैं पटाखे! मंत्री करेंगे अपील

मनसे पहले भी कर चुकी ये हरकत

बता दें कि मनसे की राजनीति ही उत्तर भारतीयों के विरोध पर टिकी है। यही कारण है कि जब भी मनसे को अपनी राजनीति चमकानी होती है, वह उत्तर भारतीयों को निशाना बना लेती है। इससे पहले साल 2008 में भी मनसे ने उत्तर भारतीयों को निशाना बनाया था।

महाराष्ट्र ग्राम पंचायत चुनाव में BJP की बंपर जीत



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2g1n147

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop