दूसरे का टावल इस्तेमाल करने की आदत बन सकती है आफत - Khabar NonStop
ऐसा देखा जाता है कि कई लोग एक दूसरे का टॉवल इस्तेमाल करते हैं। हमें ऐसे किसी का टॉवल इस्तेमाल करना भारी पड़ सकता है चाहे फिर वह कोई घर वाला हो या बाहर वाला। जी हाँ आपकी ये टॉवल शेयरिंग की आदत आपके सेहत के लिए हानिकर हो सकती है। क्योंकि ऐसी हरकत से इंफैक्शन का खतरा बढता है।
चाहिए स्पॉटलेस ब्यूटी तो ऐसे निभाएं अपनी ड्यूटी
आपकी इस आदत के कारण आप के चेहरे पर बिना वजह किल मुंहासे निकल सकते हैं। यही कारण है कि किसी परिस्थिति में न तो आपको किसी यूज किया हुआ टॉवल प्रयोग करे और न ही अपना टावल किसी से शेयर करें। इतना ही नही आपको खुद का टावल भी बिना धोय दो दिन से अधिक नही इस्तेमाल करना चाहिए।
झुर्रियों से बचाव के लिए ऐसे लाएं त्वचा में कसाव
यह बात हाइजिन से जुड़ी हुई है। आपने कभी कही पढ़ा होगा कि ब्रश, साबुन, तौलिया और अन्य पर्सनल चीजों को दूसरों के साथ शेयर नही करना हिए। यदि आपने पढ़ी है तो हम आप को बता दें कि इस बात को अपनी आदत बनाना बहुत जरूर है।
अब घर बैठे ऐसे करें फेसियल और पाएं दमकता निखार
आपको ये तो पता ही होगा कि बारिश और ठंड में तौलिया जैसे मोटे कपड़ों को सुखने में काफी समय लगता है। ऐसे में नमी के कारण टावल में बैक्टीरिया उत्पन्न होने लगते हैं, जो कि दिखने में तो क्लीन लगता है लेकिन वास्तव में उसमें स्किन सेल्स, धूल मिट्टी, ऑयल, मेकअप आदि छिपे होते हैं जो बैक्टीरिया को बढ़ावा देते हैं।
जब आप बैक्टीरिया युक्त टावल से अपने चेहरा साफ करते हैं तो ये बैक्टीरिया आपके रोमछिद्रों से चिपक जाते हैं और फंगल इंफेक्शन का कारण बनते हैं। इसी वजह से किल मुंहासे हमारे चेहरे पर निकलने लगते हैं। अतः हर एक दिन बाद अपने टावल को अच्छी तरह धोए और सुखाएं। हमेशा चेहरा साफ करने के लिए अलग टावल का इस्तेमाल करें। ऐसा करने से कील मुंहासों का खतरा कम होगा।
ये मास्क आपको कुछ ही दिन में दिखाएंगे अपना जादू
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2l56K3w
Comments
Post a Comment