बसपा में वरिष्ठ लोगों पर लगे पैसे लेने का आरोप - Khabar NonStop
अलीगढ़-बसपा में पैसे के चलन के आरोप हमेशा से लगते रहे हैं और ये आरोप अक्सर चुनाव के समय में ज्यादा सामने आते हैं। अलीगढ़ में विधानसभा चुनावों में भी बसपा सुप्रीमो मायावती पर भी यहां के कुछ लोगों ने टिकट के बदले पैसे देने के आरोप लगाए थे। अब बारी नगर निगम और नगर पंचायतों के चुनावों की है और अब फिर बसपा के वरिष्ठ नेताओं पर टिकट के लिए पैसे मांगने के आरोप लगे है।
बसपा प्रत्याशी डॉ अरविंद सहाय ने दिया इस्तीफा
आज नगर पंचायत जलाली के करीब दो दर्जन से ज्यादा लोगों ने अलीगढ मंडल जोन इंचार्ज रणवीर सिंह कश्यप के घर पहुँच कर उनका घेराव किया और नारेबाजी करते हुए उनके पैसे वापस दिए जाने की मांग की। इनका आरोप बसपा के दुसरे अलीगढ़ जोन इंचार्ज सूरज सिंह और जिलाध्यक्ष अशोक सिद्धार्थ पर था। लोगों ने घर पर नारेबाजी भी की। जोन इंचार्ज सूरज सिंह पर आरोप लगाने वालों का कहना था की सूरज सिंह ने उनसे बीस-बीस लाख रुपये नगर पंचायत में अध्यक्ष और सभासदों के टिकट दिलाने को लेकर लिए थे। इसके लिए बकायदा टिकट के दावेदारों को कल लखनऊ बहन जी से मिलवाने के बहाने ले जाया गया और वहां एक कमरे में करीब तीन घंटे बिठाने के बाद अन्य लोगों से ज्यादा पैसे ले कर उनको टिकट दे दी। उसके बाद उनको बहन जी से बिना मिले वापस भेज दिया गया। हमसे पांच लाख रुपये की और डिमांड की। लेकिन दुसरे व्यक्ति से तीस लाख रुपये लेकर उसको टिकट दे दिया गया। जलाली कसबे की नगर कमेटी ने रणवीर सिंह कश्यप के सामने जिलाध्यक्ष अशोक पर हर महीने पांच पांच हजार रुपये वसूलने के आरोप लगाए। उनका कहना था कि, चाहे घर के बर्तन बेचो लेकिन हर महीने का टारगेट पूरा करो। हम सभी लोग इस्तीफ़ा देने आये हैं। इस पूरे मसले पर जब मंडल जोन इंचार्ज रणवीर सिंह कश्यप से पूछा गया तो उन्होंने कहा की मुझे कोई जानकारी नहीं है। जिसने लिए हैं उनसे बात करूँगा। बसपा में पैसे नहीं चलते। मैं इन लोगों की बात बहनजी तक पहुंचाएंगे। हमने जब सूरज सिंह और जिलाध्यक्ष अशोक से उन पर लग रहे आरोपों पर सफाई मांगी तो उन्होंने बिना कैमरे पर आये केवल फ़ोन पर इतना कहा कि उन पर लगे आरोप झूठे हैं। बसपा में कोइ पैसा नहीं चलता।
बसपा से सुनीता वर्मा होगीं महापौर प्रत्याशी
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2ifKbV5
Comments
Post a Comment