श्रुति हासन नहीं, दिशा पटानी होंगी इस फिल्म का हिस्सा - Khabar NonStop
मुंबई। इस साल कैन फिल्म फेस्टिवल में चर्चा का विषय बनी रही एक भारतीय फिल्म से एक्ट्रेस श्रुति हासन बाहर हो गई हैं। उनकी जगह बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ की कथित गर्लफ्रेंड दिशा पटानी ने ले ली है। बता दें कि ये फिल्म फेमस फिल्ममेकर सुंदर सी की एपिक फिल्म ‘संघमित्रा’ है।
आदित्य पंचोली को लगातार आ रहा है उसका फोन!
आपको बता दें इस फिल्म के लिए पहले श्रुति हासन को साइन किया गया था, लेकिन कई कारणों के चलते वे इस प्रोजेक्ट से बाहर हो गई हैं। बताया जा रहा है कि अब फिल्म ‘संघमित्रा’ के रूप में दिशा पटानी नजर आएंगी। आपको ये भी बता दें कि इस फिल्म प्रोजेक्ट के लॉन्च के बाद इसने कैन फिल्म फेस्टिवल में खासी सराहना बटोरी थी।
Exclusive:Introducing @DishPatani as #Sangamithra!@khushsundar @MuraliRamasamy4 @actor_jayamravi @arya_offl @SangamithraOffl
— Hema Rukmani (@Hemarukmani1) October 21, 2017
वहीं अगर श्रुति हासन के स्पोक्सपर्सन की मानें तो, ‘प्रॉपर स्क्रिप्ट और शेड्यूल श्रुति को न दिए जाने के कारण वे इस फिल्म से अलग हुई हैं।’ यदि सब कुछ ठीक ठाक रहा और दिशा इस फिल्म में लीड रोल में नजर आती हैं तो यह दिशा की पहली तमिल फिल्म होगी।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2xdJWQA
Comments
Post a Comment