sss

; //]]>

भारतीय सेना चीन से निपटने के लिए करेगी कुछ ऐसा… - Khabar NonStop

India

नयी दिल्ली। भारतीय सेना ने चीन को डोकलाम सीमा पर जवाब देने के लिए नए सिरे से तयारी शुरू कर दी है। भारतीय सेना ने भारत-चीन वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर एक नया ऑपरेशनल कमांड स्थापित करने वाली है। भारतीय सेना की यह डिविजन लेवल की नई ऑपरेशनल कमांड हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड से सटे चीन के सीमा पर स्थापित की जाएगी। रक्षा विशेषज्ञों के मुताबिक भारत-चीन की बेहद संवेदनशील सीमा पर इस कमांड को स्थापित करने से भारतीय सेना को फायदा मिलेगा।

PM मोदी आज पहुंचेंगे पटना, देंगे ये सौगात

अभी सार्वजानिक नहीं की गयी है ये बात

भारत और चीन की सीमा वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 344 किमी लंबी है। इस सीमा पर नये डिविजन लेवल ऑपरेशनल कमांड को स्थापित करने की जानकारी अभी तक सार्वजानिक नहीं की गयी है। सूत्रों ने इस बात की जानकारी एक मीडिया हाउस को प्रदान की है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक नई ऑपरेशनल कमांड के स्थापित करने का मकसद चीन से सटी सीमा पर ज्यादा से ज्यादा सुरक्षा बलों की तैनाती करना है।

आरूषि मर्डर केसः CBI जांच सवालों के घेरे में ?

दोनों देशों की सेना के बीच चल रहा विवाद

गौरतलब हो भारत-चीन सेना के बीच हिमाचल-उत्तराखंड सेक्टर के बाराहोती और पुलाम सुमदा इलाके में विवाद चल रहा है। सेना के आंकलन में यह बात सामने आई कि सुरक्षा के लिहाज से भारत-चीन सीमा से सटे हिमाचल-उत्तराखंड सेक्टर बेहद संवेदनशील हैं। डोकलाम विवाद के बाद हिमाचल-उत्तराखंड सेक्टर से सटी भारत-चीन सीमा पर दोनों परमाणु संपन्न देशों के बीच टकराव हो सकता है। भारतीय सेना नई ऑपरेशनल कमांड स्थापित करने के साथ ही हिमाचल और उत्तराखंड सेक्टर के चीन सीमा से सटे इलाकों तक सड़क निर्माण का काम भी तेजी से कर रही है। लेफ्टिनेंट जनरल विजय सिंह ने बताया कि साल 2022 तक लिपुलेह, थांग ला, निति और सांगचोक ला और साल 2024 तक मंगशा धुरा और लम्पिया धुरा को प्राथमिकता से सड़क मार्ग से जोड़ा जाएगा।

विज्ञान उत्सवः रिकॉर्ड बनाने की हुई कोशिश



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2z8da4a

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop