sss

; //]]>

बंगाल के राज्यपाल केसरीनाथ त्रिपाठी का वकीलों ने किया विरोध - Khabar NonStop

Keshari nath Tripathiमेरठ। मेरठ में पश्चिम बंगाल के राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी के आगमन का विरोध कर रहे वकीलों पर शनिवार सुबह पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। कचहरी से जुलूस के रूप में निकलकर विश्वविद्यालय की ओर जा रहे वकीलों को जेलचुंगी चौराहे पर रोकने के प्रयास के दौरान हालात बेकाबू हो गए। पुलिस और वकीलों के बीच भिड़ंत में पुलिस ने लाठियां फटकार कर कई वकीलों को हिरासत में ले लिया।

गोमांस के शक में 5 युवकों की पिटाई

वकीलों का कहना

वकीलों का कहना है कि केशरीनाथ त्रिपाठी ने ही वेस्ट यूपी में हाईकोर्ट बेंच का विरोध किया था, जिसके चलते आज तक यहां बेंच नहीं मिल सकी। यहां भिड़ंत के बाद बड़ी संख्या में अधिवक्ता विश्वविद्यालय के गेट के पास पहुंच गए। वकीलों ने पुलिस बैरिकेडिंग तोड़ते हुए विश्वविद्यालय की ओर कूच कर दिया। सर छोटू राम इंजीनियरिंग कॉलेज के सामने पुलिस के दूसरे घेरे को भी तोड़कर वकील आगे बढ़ गए। यहां भी पुलिस के साथ वकीलों की जबरदस्त भिड़ंत हुई।

जमीनी विवाद ने ली दो लोगों की जान

पुलिस ने किया लाठीचार्ज

पुलिस ने अधिवक्ताओं का नेतृत्व कर रहे विनोद राणा को लाठियों से पीटा और जीप में डाल लिया। हेलमेट लगाकर एसएसपी मंजिल सैनी ने खुद वकीलों पर लाठियां बरसाईं। विश्वविद्यालय गेट पर पुलिस की वकीलों से जबरदस्त धक्कामुक्की और हाथापाई हो गई। आक्रोशित वकीलों ने चेतावनी दी कि पुलिस कानून को हाथ में न ले। विश्वविद्यालय गेट पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। दमकल की कई गाड़ियां और आंसू गैस के गोले लिए जवान मुस्तैद रहे। वकीलों को गिरफ्तार कर ले जाने के लिए रोडवेज की छह बसें मंगा ली गईं। लाठीचार्ज से आक्रोशित वकीलों ने कहा कि मौत मंजूर है, मगर यहां से हटेंगे नहीं। गिरफ्तार कर सिविल लाइन थाने ले जाए गए वकीलों की थाने में भी पुलिस ने पिटाई की।

 



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2g8KW1F

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop