sss

; //]]>

‘पैडमैन’ का मुकाबला है अक्षय की अपनी ही फिल्म से - Khabar NonStop

padman
मुंबई। अरणांचलम मुरगननाथम के जीवन पर बनने वाली फिल्म ‘पैडमैन’ की रिलीज डेट का खुलासा हो गया है। इस फिल्म में बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार लीड रोल में हैं। आपको बता दें इस फिल्म में अक्षय के साथ एक्ट्रेस राधिका आप्टे और सोनम कपूर भी लीड रोल में हैं।

‘गोलमाल अगेन’ ने 8 दिन में बनाये 8 रिकॉर्ड, जानें

बहरहाल ये फिल्म अगले साल 26 जनवरी को रिलीज होगी। जिसका मुकाबला खुद अक्षय कुमार की ही फिल्म से होने वाला है। इस बात की जानकारी अक्षय कुमार ने ट्वीट कर दी है। आपको बता दें कि फिल्म को आर बाल्की ने डायरेक्ट किया है। जबकि ट्विंकल खन्ना ने इस फिल्म को प्रोड्यूस किया है। बताया जा रहा है कि अक्षय कुमार ने इस फिल्म की शूटिंग 37 दिनों में ही खत्म कर दी है।

वहीं आपकी जानकारी के लिए बता दें अरणांचलम कोयमंबटूर के निवासी हैं। उन्होंने पहली बार देश में किफायती कीमत वाले सेनेटरी नैपकीन की इजाद की थी। गौरतलब है कि अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल खन्ना ने ‘द लीजेंड ऑफ लक्ष्मी प्रसाद’ नाम की एक किताब लिखी है। इस किताब में अरणांचलम मुरगननाथम की कहानी बताई गई है। बता दें कि यह फिल्म बतौर प्रोड्यूसर ट्विंकल खन्ना की पहली फिल्म है।

जब आसमान से उतरा फिल्म ‘2.0’ का पोस्टर देखते रह गए लोग

गौरतलब है कि इससे पहले इस फिल्म की रिलीज डेट 13 अप्रैल 2018 थी, लेकिन अब इसे गणतंत्र दिवस पर ही रिलीज किया जा रहा है। खबर है कि इस फिल्म की शूटिंग इंदौर, दिल्ली और बनारस में की गयी है। आपको जानकार हैरानी होगी कि अक्षय कुमार और रजनीकांत स्टारर फिल्म ‘2.0’, 25 जनवरी को रिलीज होने वाली है, जिसका बजट लगभग 400 करोड़ है। ऐसे में अक्षय की लड़ाई अपनी ही फिल्म से होने वाली है।

वहीं इस फिल्म के बारे में बात करते हुए अक्षय कुमार ने कहा था- ‘इस फिल्म का आइडिया ट्विंकल ने दिया था। मेरे अंदर इस फिल्म के लिए मोटिवेशन मेरे घर की महिलाओं से आया। ट्विंकल महिलाओं से जुड़ी हर समस्या के बारे में मुझसे बात करती हैं। भारत में आज भी 91% महिलाएं पैड की इस्तेमाल नहीं करती हैं, क्योंकि उनके पास इसके लिए पैसे नहीं हैं। इसकी समस्या टॉयलेट से भी ज्यादा गंभीर है।’



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2xw0cwx

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop