sss

; //]]>

मासूम के साथ चचेरे भाई ने किया गैंग रेप - Khabar NonStop

gang rapeअलीगढ़। अलीगढ़ के थाना इगलास इलाके के गाँव खपरिया में नौ वर्ष की मासूम के साथ गैंग रेप का मामला सामने आया है। पीड़ित मासूम बच्ची का आरोप है कि उसके चचेरे भाई ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसके साथ गैंग रेप किया है। इसकी पीड़ित परिवार की तहरीर के आधार पर थाना इगलास में मुकदमा दर्ज किया जा चुका है और मासूम बच्ची को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है तीनों आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।

कांग्रेस को ख़त्म करना ही बेहतर था’

जानें पूरा मामला

दरअसल अलीगढ़ के थाना इलाके के गाँव खपरिया में उस वक्त रिश्ते तार-तार हो गए। जब एक नौ वर्ष की मासूम बच्ची के साथ उसके ही चचेरे भाई पर रेप करने का आरोप लगाया गया। इतना ही नहीं इस चचेरे भाई ने अपने साथियों को भी इसमें शामिल किया और बच्ची के साथ गैंग रेप किया। जानकारी के अनुसार खपरिया गांव में एक मासूम बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी तभी उसको तीन लड़के जबरन खींचकर ले गए और पास में ही बनी एक कोठरी में उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म कर उसकी इज्जत तार-तार कर डाली।

चिल्लाती रही मासूम

इसके घटना के वक्त मासूम चीखती चिल्लाती रही। लेकिन तीनों लड़कों ने अपने मंसूबों को पूरा कर डाला। जब इसका विरोध करते हुए मासूम बच्ची ने अपने घर जाकर इसकी शिकायत की बात कही तो उसको उसके माँ-बाप को जान से मारने की धमकी तक दे डाली। बच्ची के परिजनों के मुताबिक बच्ची घर आई और उसने अपने कपड़ों को धोया तो उससे पूछा गया की यह सब कैसे हुआ तो मासूम बच्ची ने परिजनों को पूरी सच्चाई बयां कर डाली। जिसकी शिकायत थाना इगलास में कर दी गई है।

RVC में वन स्टार इवेंटिंग ड्रसाज़ में राइडर्स ने दिखाया करतब

एसपी देहात ने दी जानकारी

घटना के सम्बन्ध में जब एसपी देहात से जानकारी की गई तो उन्होंने बताया कि एक नौ वर्ष की बच्ची के साथ गौंग रेप का मामला सामने आया है जिसमें मुकदमा दर्ज कर पीड़ित बच्ची का डॉक्टरी परिक्षण कराया जा रहा है। आरोपी भाई समेत उसके तीनों साथियों की तलाश की जा रही है।

 



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2hEJ1Cl

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop