विदेश मंत्री बांग्लादेश दौरे पर, रोहिंग्या मुद्दे पर होगी बात - Khabar NonStop
भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज बांग्लादेश के दो दिवसीय दौरे पर रवाना हो गयीं हैं। स्वराज अपने बांग्लादेश के दौरे में द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा के लिए चौथे भारत-बांग्ला संयुक्त सलाहकार आयोग (जेसीसी) की बैठक में सह-अध्यक्ष की हैसियत से शामिल होंगी। इससे पहले वह 2014 में गई थीं। जेसीसी की बैठक में इस साल शेख हसीना के भारत दौरे के दौरान लिए गए फैसलों के क्रियान्वयन और प्रगति की समीक्षा किए जाने की संभावना है। इस दौरान सुषमा स्वराज ढाका में रोहिंग्या मुसलमानों के मुद्दे पर बात भी करेंगी। गौरतलब हो बांग्लादेश ने इस रोहिंग्या मुद्दे पर भारत का सहयोग माँगा है।
शहीद जवानों के परिवारों को अक्षय कुमार ने दिया दिवाली गिफ्ट
भारत द्वारा वित्तपोषित डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स का करेंगी उद्घाटन
सुषमा स्वराज अपने बांग्लादेश के दौरे में प्रधानमंत्री शेख हसीना और विपक्षी नेता रौशन इरशाद से मुलाकात करेंगी। इस मुलाकात में भी सुषमा स्वराज रोहिंग्या मुद्दे पर चर्चा करेंगी। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज बांग्लादेश में थिंक टैंक के प्रतिनिधयों से भी मुलाकात करेंगी। बांग्लादेश में भारत द्वारा वित्तपोषित लगभग 15 डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन भी सुषमा स्वराज के द्ववारा किया जायेगा। ये डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स एजुकेशन, हेल्थकेयर, आईटी, वॉटर सप्लाई और सोशल वेलफेयर जैसे क्षेत्रों से जुड़े हुए हैं।
अब इस मुद्दे पर हो सकता है भारत-चीन का आमना-सामना
सुषमा स्वराज की है ये दूसरी बांग्लादेश यात्रा
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की यह दूसरी बांग्लादेश यात्रा है। इस यात्रा के बारे में विदेश मंत्रलय से एक बयान जारी किया गया था, बयान में विदेश मंत्रलय की ओर से कहा गया था कि सुषमा स्वराज अपने बांग्लादेशी समकक्ष अब्दुल हसन महमूद अली के निमंत्रण पर बांग्लादेश जा रही हैं। सुषमा बांग्लादेश के दौरे में द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा के लिए भारत-बांग्ला संयुक्त सलाहकार आयोग की सह-अध्यक्ष की हैसियत से शामिल होंगी। विदेश मंत्रालय ने कहा था कि इस दौरे पर दोनों देशों के रिश्तों को आगे मजबूत करने का अवसर भी मिलेगा।
बोफोर्स मामले में सीबीआई दायर करेगी एसएलपी
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2hWrRQR
Comments
Post a Comment