पुलिस ने किया अवैध पटाखा फैक्ट्री का भांडाफोड़ - Khabar NonStop
हापुड़-सुप्रीम कोर्ट की रोक के बाद भी दिल्ली एनसीआर में पटाखा बनने पर रोक नहीं लग पा रही है। दिल्ली से बेहद नजदीक हापुड़ जनपद में थाना से कुछ ही दूरी पर अवैध रूप से पटाखा बनाने का गोरखधंधा चल रहा था। जिसके बाद पुलिस को सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पटाखा फैक्ट्री से भारी मात्रा में पटाखा बनाने का सामान और बने- अधबने पटाखे भारी मात्रा में मिले है। पुलिस ने मौके से 3 लोगों को भी हिरासत में लिया है जिनसे पूछताछ की जा रही है।
पटाखा बैन पर केन्द्रीय मंत्री ने दिया बड़ा बयान
आपको बता दें कि हापुड़ थाना देहात क्षेत्र से कुछ ही दूरी पर चल रही पटाखा फैक्ट्री का भांडाफोड़ करते हुए पुलिस ने पटाखा बनाते हुए 3 लोगों को हिरासत में लिया है। मौके से भारी मात्रा में बारूद भी बरामद हुआ है। पुलिस ने कार्यवाही करते हुए पटाखों सहित सारा सामान ट्रक में भरकर थाने ले आई जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जा रही है।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2zq082J
Comments
Post a Comment