sss

; //]]>

‘स्पीकर’ हैं मुख्यमंत्री की कठपुतली: कपिल मिश्रा - Khabar NonStop

Kapil Mishra

दिल्ली। ‘आप’ के पूर्व नेता और दिल्ली सरकार में पूर्व मंत्री कपिल मिश्र ने एक बार फिर आम आदमी पार्टी समेत दिल्ली सरकार पर हमला बोला है। कपिल मिश्र ने एक पत्र लिखा है जिसमें उन्होनें दिल्ली विधानसभा के स्पीकर राम निवास गोयल को ‘आप’ सरकार की कठपुतली बता रहे हैं। उन्होनें इस पात्र में लिखा है कि गोयल सरकार की कठपुतली हैं और वे अपनी नौकरी बचा रहे हैं। कपिल मिश्रा ने इस पात्र में आगे लिखा है कि रामनिवास गोयल अपनी नौकरी बचाने के लिय काम कर रहे हैं इसलिए सत्ता पक्ष के हर नाजायज काम पर मौन हैं।

मेट्रो का किराया बढ़ाना एक साजिश, इन्हें होगा फायदा

विधानसभा अध्यक्ष सत्ता पक्ष की कठपुतली

दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री कपिल मिश्र ने इस पात्र में लिखा है कि सोमवार को सदन के सत्र के दौरान जो कुछ भी विधानसभा में हुआ वह इतिहास के पन्नों में काले अक्षरों में दर्ज होगा। कपिल ने लिखते हुए कहा है कि विधानसभा अध्यक्ष केजरीवाल के विधायकों के सामने गिड़गिड़ा रहे थे। वे बार-बार हाथ जोड़ कर ऐसे गिड़गिड़ा रहे थे जैसे कली अपनी नौकरी की भीख मांग रहा हो। कपिल मिश्र ने अरविन्द केजरीवाल पर भी साधा निशाना।

हुक्का बार पर केंद्र व दिल्ली सरकार को एनजीटी का नोटिस

सरकार को याद दिलाई कई बातें

कपिल मिश्रा ने आगे इसी पात्र में लिखा, “इसी सदन में कुछ दिन पहले मैंने सत्येंद्र जैन और केजरीवाल के भ्रष्टाचार पर एक बैनर खोला और आमने मुझे आउट करने के लिए 30 सैकंड में मार्शल बुलवाए थे।” इसी सदन में केजरीवाल के हवाला घोटाले और एक महिला के सम्मान की बात पर जब मैं वेल में आया था और आपने सभी नियमों का उल्लंघन करते हुए मुझे मार्शल द्वारा निकलवाया था। इस पत्र में कपिल मिश्र ने भ्रष्टाचार और घोटालों पर सर्कार को न बोलने का भी आरोप लगाया। स्पीकर को आड़े हाथों लेते हुए उन्होनें कहा कि, “मैं आपको याद दिलाना चाहता हूँ ये दिल्ली की विधानसभा है। यहां दिल्ली के लोगों के मुद्दों पर चर्चा होनी चाहिए, दिल्ली के भ्रष्टाचार पर चर्चा होनी चाहिए’। आप इस सदन की गरिमा को धरातल पर ला चुके हैं, कल जब आपने सदन में कहा कि आप ही सरकार हैं, जिस तरह अध्यक्ष की कुर्सी से आपने स्टैंड लिया वो अशोभनीय है।”

दिल्ली। SC ने पटाखों पर लगाया बैन, नहीं रुकी बिक्री



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2i1OlDv

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop