बुरहान वानी की यह वायरल तस्वीर बनी इतिहास - Khabar NonStop
पुलवामा। आखिरकार सुरक्षाबलों ने घाटी से बुरहान ब्रिगेड का खात्म कर इतिहास रच दिया। 2015 में बुरहान वानी ब्रिगेड की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीक स वायरल हुई थी। इस तस्वीर में बुरहान वानी के साथ उसके 10 आतंकी साथी थे। इस ब्रिगेड का आखिरी आतंकी वसीम अहमद शाह को सुरक्षाबलों ने आज पुलवामा में मार गिराया। इस ब्रिगेड का आखिरी आतंकी तारिक पंडित ने सरेंडर कर दिया था जिसके बाद वह जेल की सजा काट रहा है।
लश्कर कमांडर के एनकाउंटर पर घाटी में भड़की हिंसा
2015 में एकसाथ सोशल मीडिया पर आए थे
बुरहान वानी के मारे जाने के बाद वसीम शाह ने हिजबुल छोड़कर लश्कर ज्वाइन कर लिया था और फिलहाल वह शोपियां जिले का कमांडर था। दरअसल 2015 के बाद सोशल मीडिया पर आतंकियों का खुलकर आना फैशन बन गया था। हर युवा जो आतंक का रास्ता अपनाता था खुलकर सोशल मीडिया के जरिए सामने आता था। यह तस्वीर तो शुरुआत थी जिसमें एकसाथ 11 आतंकी एकसाथ हथियार लैस होकर सोशल मीडिया पर आए थे।
‘विज्ञान और तकनीक में अव्वल होगो जम्मू-कश्मीर’
बुरहान वानी की मौत के बाद 130 नए आतंकी बने
इस तस्वीर के बाद घाटी के युवाओं में आतंकवाद को चुनना फैशन सा बन गया था। हालांकि अभी घाटी से आतंक का खात्म नहीं हुआ है क्योंकि रिपोर्ट की मानें तो बुरहान वानी के एनकाउंटर के बाद घाटी के 130 युवाओं ने आतंक का रास्ता अपनाया है। रोजाना आतंकी मारे जा रहे हैं ठीक उसी तरह रोजाना युवा आतंक के रास्ते को अपनाते जा रहे हैं।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2kOG1It
Comments
Post a Comment