sss

; //]]>

कोहली ने बताया जडेजा और अश्विन के टीम में ना होने का राज - Khabar NonStop

virat kohli

ऑस्ट्रेलिया को वनडे सीरीज करारी शिकस्त देने के बाद अब टीम इंडिया न्यूजीलैंड के साथ 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी। इस सीरीज का पहला वनडे मैच आज दोपहर 1:30 बजे से मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने टीम में रविन्द्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन के शामिल न होने के कारण का खुलासा किया है।

हॉकी एशिया कप 2017ः भारत ने पाकिस्तान को 4-0 से दी करारी शिकस्त

विराट ने बताया आराम देने के पीछे का कारण

कप्तान कोहली ने जडेजा और आश्विन को आराम पर भेजने के कारण को उजागर करते हुए कहा कि काम की अधिकता की वजह से उन्हें आराम देना बेहद जरुरी हो गया था। गौरतलब हो अश्विन और जडेजा को श्रीलंका दौरे, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के लिए भी भारतीय टीम में शामिल नहीं किया गया था। उनकी जगह पर टीम में युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव और अक्षर पटेल को मौका दिया गया है। इसपर विराट कोहली ने कहा, “हमने उन खिलाड़ियों को मौका दिया है, जिन्हें देखकर हमें लगता है कि उनके अंदर इस स्तर पर अच्छा प्रदर्शन करने की क्षमता है। इसके साथ हमें प्रयोग करने की जरूरत है, ताकि हम वर्ल्ड कप में जाने से पहले अपने गेंदबाजों की अच्छी टीम बना सकें।”

टेस्ट के बेस्ट वनडे में करेंगे रेस्ट!

टीम अच्छा खेलने पर महत्व देती है

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने कहा, “इसमें हम युवा खिलाड़ियों को मौका दे रहे हैं और हमारे अनुभवी गेंदबाजों के काम के बोझ को समझ भी रहे हैं। अश्विन और जडेजा ने पिछले छह से सात साल में हमारे लिए नियमित रूप से वनडे फॉर्मेट में मैच खेले हैं। हम नहीं चाहते हैं कि उन पर अधिक बोझ पड़े, क्योंकि इन खिलाड़ियों की जरूरत हमें टेस्ट क्रिकेट में अधिक होती है।” विराट ने टीम इंडिया की रैंकिंग पर बोलते हुए कहा कि हमारी टीम अच्छा खेलने पर महत्त्व देती है, रैंकिंग पर नहीं।

हार्दिक पंड्या ने खिलाड़ियों से बदला लेने की दी धमकी, देखें विडियो

दिनेश कार्तिक होंगे सलामी बल्लेबाज

कप्तान कोहली के मुताबिक भारत बनाम न्यूजीलैंड के मैच में दिनेश कार्तिक सलामी बल्लेबाज के रूप में टीम की पारी की शुरुआत करेंगे।

इस क्रिकेट खिलाडी पर है माँ लक्ष्मी की कृपा, विराट भी हैं पीछे



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2lb8EzN

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop