sss

; //]]>

व्हाइट हाउस में डोनाल्ड ट्रंप ने मनायी दिवाली - Khabar NonStop

Donald Trump

नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का भारत के प्रति झुकाव जगजाहिर है। अब एक बार फिर डोनाल्ड ट्रंप ने इसका सबूत दे दिया है। बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस के ओवल ऑफिस में कई वरिष्ठ सहयोगियों के साथ दिवाली मनायी। इस दौरान ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप भी मौजूद रही।

भारतीय समुदाय के लोग रहे मौजूद

बता दें कि ओवल ऑफिस में दिवाली मनाने के दौरान बड़ी संख्या में भारतीय समुदाय के लोग शामिल थे। इन लोगों में अधिकतर वो लोग थे, जो मौजूदा ट्रंप सरकार में अहम ओहदों पर हैं। इनमें संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी राजदूत निक्की हैले, सेंटर फॉर मेडीकेयर एंड मेडीकेड सर्विसेज की प्रमुख सीमा वर्मा, यूएस फेडरल कम्यूनिकेशन कमीशन के अध्यक्ष अजीत पई, राज शाह मुख्य उप-प्रेस सचिव जैसे कई लोग शामिल थे।

पहले भी मना चुके हैं ट्रंप दिवाली

गौरतलब है कि डोनाल्ड ट्रंप अपने कैंपेन के दौरान भी दिवाली सेलीब्रेशन का हिस्सा रह चुके हैं। वहीं उनकी बेटी इवांका भी चुनाव प्रचार के दौरान दिवाली पर कुछ हिंदू मंदिरों में गई थीं। इनसे पहले बराक ओबामा और जॉर्ज बुश के समय भी व्हाइट हाउस में दिवाली कार्यक्रम का आयोजन होता रहा है।

बता दें कि अमेरिका में भारतीय समुदाय काफी बड़ी तादाद में रहता है। इसके साथ ही भारतीय समुदाय काफी संपन्न और ताकतवर माना जाता है, यही कारण है कि अब अमेरिका की राजनीति में भारतीय समुदाय को अहमियत दी जा रही है।



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2gPpe3r

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop