जेल से रिहा हुए तलवार दंपति, माँ को देख भावुक हो गयी नूपुर - Khabar NonStop
अपनी ही बेटी आरुषि और घरेलू नौकर हेमराज की हत्या के आरोप के हत्या के जुर्म में करीब चार साल तक डासना जेल में सजा काटने के बाद आखिरकार सोमवार शाम उन्हें रिहा कर दिया गया।
आरुषि मर्डर केसः आज रिहा होंगे तलवार दंपत्ति
जेल से छूटकर दोनों नोएडा के जलवायु विहार स्थित आरुषि के नाना-नानी के घर पहुंचे तो वहां उनके स्वागत के लिए पहले से ही तैयारियां की गई थी। नूपुर तलवार ने जब अपनी माँ को देखा तो भावुक हो कर रोने लगी। इस दौरान राजेश तलवार भी भावुक नजर आये। वहीं, आरुषि के नाना ने बताया कि आरुषि की हत्या के बाद नौ साल बेटी-दामाद के रिहा होने पर वे दिवाली जरूर मनाएंगे।
बता दें कि, मई 2008 में आरुषि की हत्या हुई थी और नवंबर 2013 से तलवार दंपति अपनी ही बेटी के कत्ल के इल्जाम में उम्रकैद की सजा काट रहे थे। 12 अक्टूबर को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सबूतों के अभाव में तलवार दंपति को रिहा किया था।
आरुषि मर्डर केसः आज रिहा होंगे तलवार दंपत्ति, जान का बताया खतरा
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2gJaxif
Comments
Post a Comment