पत्नी से अवैध संबंधों के शक में युवक की गोली मारकर हत्या - Khabar NonStop
मेरठ-चिकन कॉर्नर मालिक आमिर उर्फ राजू की हत्या पुरानी रंजिश में की गई। अवैध संबंधों के विरोध में तीन वर्ष पहले जिस युवक ने अपनी पत्नी की हत्या की थी, उसी पर आमिर की हत्या को अंजाम देने का आरोप है। उसे शक था कि पत्नी के संबंध मृतक के भाई से हैं। पुलिस ने दो भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
5 लोगों ने हमला कर की अधिवक्ता की हत्या
दरअसल, पूरे प्रकरण में मृतक आमिर के भाई तारिक ने कासिफ और उसके भाई शौवी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। तीन वर्ष पहले कासिफ ने अपनी पत्नी की अवैध संबंधों के शक में हत्या कर दी थी। इस प्रकरण में कासिफ जेल गया था और पन्द्रह दिन पहले ही जेल से छूटा है। इस हत्याकांड के बाद से ही कासिफ की आमिर-तारिक से रंजिश हो गई थी। मृतक के भाई के मुताबिक, तारिक ने उसी रंजिश में उसके भाई आमिर की हत्या की है। गोली लगने से लहूलुहान आमिर को हापुड़ रोड पर सिटी हॉस्पिटल ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इससे आक्रोशित लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। इस बीच पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस भिजवाने के लिए टाटा मैजिक वाहन में रखवा दिया। लोगों ने पुलिस के कब्जे से शव को छीनकर हापुड़ रोड जाम कर दिया। उन्होंने तुरंत मुकदमा करके आरोपियों को पकड़ने की मांग की। जिसके बाद पुलिस ने परिजनो को कार्यवाही का आश्वाशन देकर शांत कराया और परिजनो की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर हत्यारो की तलाश में जुट गई है।
ब्रहमपुरी में स्कूल शिक्षिका की गोली मारकर हत्या
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2zWUkOq
Comments
Post a Comment