दिवाली से पहले अखिलेश का धमाका, शिवपाल को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में नहीं दी जगह - Khabar NonStop
दिवाली से पहले ही सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बड़ा बम फोड़ा है जिससे जोरदार धमाका हुआ है और कई सवाल खड़े हो गए हैं कि, क्या सच में यादव परिवार में सबकुछ ठीक है ?
दरअसल, सोमवार दोपहर समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित की गई है जिसमें न ही मुलायम सिंह यादव और न ही शिवपाल सिंह को जगह मिली है। इस कार्यकारिणी की सूची सपा नेता रामगोपाल यादव ने जारी की जिसके अनुसार बसपा से सपा में आए इंद्रजीत सरोज को महासचिव बनाया गया है। किरणमय नंदा सपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। आजम खान और नरेश अग्रवाल पार्टी के महासचिव पद की जिम्मेदारी संभालेंगे। इसके अलावा शिवपाल के करीबियों को भी इस सूचि में जगह दी गयी है।
शुभसंकेतः अखिलेश ने छुए मुलायम के पैर, जानें मुलायम ने फिर क्या कहा
जहां अपने आवास पर शिवपाल ने समर्थकों से परिवार के एक होने और साथ में दिवाली मनाने की बात कही थी अब लगता है ये सिर्फ कहा ही गया था हकीकत कुछ और ही है। इस सूचि ने साफ़ कर दिया है कि, सपा में पड़ी दरार अभी भी भरी नहीं है।
अखिलेश ने किया भाजपा सरकार पर वार, कहा…
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2geCZIc
Comments
Post a Comment