‘ब्रह्मास्त्र’ का हिस्सा होंगी टीवी की ‘नागिन’ - Khabar NonStop
मुंबई। टीवी की सुपरहिट ‘नागिन’ यानी एक्ट्रेस मौनी रॉय इन दिनों अपनी डेब्यू फिल्म ‘गोल्ड’ की शूटिंग में बिजी हैं। इस फिल्म में उनके साथ बॉलीवुड के सुपरस्टार अक्षय कुमार भी लीड रोल में हैं। लेकिन इस बीच मौनी के लिए एक खुशखबरी है। बता दें कि उन्हें बॉलीवुड की एक और मल्टीस्टारर फिल्म का हिस्सा बनने का मौका मिला है।
करण जौहर 2019 में छोड़ेंगे ‘ब्रह्मास्त्र’
आपको बता दें मौनी रॉय अयान मुखर्जी द्वारा डायरेक्टेड अपकमिंग फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में नजर आएंगी। फेमस फिल्ममेकर करण जौहर के प्रोडक्शन हाउस द्वारा बनाई जा रही इस फिल्म में बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और एक्ट्रेस आलिया भट्ट की फ्रेश जोड़ी तो नजर आएगी ही साथ ही मेगास्टार आमिताभ बच्चन भी नजर आने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मौनी रॉय इस फिल्म का हिस्सा बन चुकी हैं। बता दें कि मौनी रॉय की डेब्यू फिल्म ‘गोल्ड’ अगले साल रिलीज होगी, तो वहीं ‘ब्रह्मास्त्र’ 2019 में रिलीज होगी।
सौ करोड़ में बनेगी करण जौहर की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2y1F5q4
Comments
Post a Comment