sss

; //]]>

कश्मीर में आसिया अंद्राबी है बेटियों का रोल मॉडल; पोस्टर में इंदिरा, टेरेसा संग जगह - Khabar NonStop

asiya andrabiकश्मीर । पीएम मोदी की महत्वाकांक्षी योजना ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ का घाटी में भी जमकर प्रचार प्रसार हो रहा है। इस कार्यक्रम के तहत कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस बीच घाटी में ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ को लेकर एक पोस्टर पर बवाल शुरू हो गया है। इस पोस्टर में महिला अलगाववादी नेता आसिया अंद्राबी को कश्मीरी महिला के लिए रोल मॉडल के तौर पर  पेश किया गया है।

कश्मीर पहुंचा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम 

इंदिरा गांधी, मदर टेरेसा के साथ आसिया अंद्राबी की पोस्टर

कोकेरनाग जिले में ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ कार्यक्रम आयोजित किया गया था जहां लगे बैनर पर आसिया अंद्राबी की फोटो लगी थी जिसपर अब राजनीति तेज हो गई है। इस पोस्टर पर सीएम महबूबा मुफ्ती और पूर्व पीएम इंदिरा गांधी की भी तस्वीर लगी है। इसके अलावा अंतरिक्ष यात्री कल्पना चावला, सानिया मिर्जा, लता मंगेशकर, किरण बेदी और मदर टेरेसा जैसी शख्सियतों को भी पोस्टर में शामिल किया गया है।

चोटी कटवा पर हुर्रियत नेताओं ने किया प्रदर्शन का ऐलान

तत्काल प्रभाव से CDPO निलंबित

बता दें आसिया अंद्राबी पाकिस्तान का समर्थन करती है। इस साल उसे दो बार गिरफ्तार किया जा चुका है। आसिया अंद्राबी पर आरोप है कि उसने कश्मीरी महिला को पत्थरबाजी करने के लिए उकसाया था। बीजेपी ने इस पूरे मामले में जांच की मांग की है। विवाद में आने के बाद कोकेरनाग के CDPO को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2zfSZSJ

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop