sss

; //]]>

बंदरों की तस्करी रोकने पहुंची मेनका गांधी की टीम पर हमला - Khabar NonStop

Smugglers

बरेली। जानवरों के हित में कार्यरत केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी की संस्था “पीपुल फॉर एनीमल्स”  के सदस्यों पर कोतवाली इलाके के बिहारीपुर क्षेत्र स्थित गिहारबस्ती में तस्करों ने हमला कर दिया। संस्था के सदस्य बन्दर के बच्चों की तस्करी की शिकायत पर इलाक़े में पहुंचे थे। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर संस्था के सदस्यों को भीड़ के चंगुल से बचाया। पुलिस ने मौके से दो आरोपी लोगों को हिरासत में भी लिया है।

व्यापारी के घर से नकद और ज्वैलरी समेत 9 लाख की लूट

पीएफए “पीपुल फॉर एनीमल्स” के सदस्य धीरज पाठक अपने साथियों के साथ कोतवाली इलाके की गिहार बस्ती पहुंचे थे। धीरज ने बताया कि उन्हें शिकायत प्राप्त हुई कि गिहार बस्ती में बंदरों के बच्चों की बिक्री चार से पांच हजार रुपये में की जाती है। धेराज ने वहां पर पहुंचकर हक़ीकत जानने के लिए ख़ुद रुपए देकर तस्कर से बन्दर के बच्चे का सौदा किया लेकिन किसी तरह से बन्दर बेचने वाले को शक हो गया और उसने रुपये जमीन पर फेंक दिए। जिसके बाद पीएफए की टीम ने एक आदमी को पकड़ लिया।जिसके बाद वहां हंगामा हो गया। लोगों ने पीएफए के सदस्यों को घेर लिया आरोप है कि इस दौरान उनके साथ मारपीट की गई तथा उनके वाहन में आग लगाने की कोशिश भी की गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर सदस्यों को बचाया और मौके से आरोपी राकेश और सुशील को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आयी। कोतवाली पहुंचने के बाद पीएफए ने केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी को फोन पर मामले की सूचना दी।

बरेलीः खाकी एक बार फिर हुई दागदार

मेनका गांधी ने इस सम्बंध में एसएसपी जोगेंद्र कुमार,नगर आयुक्त आरके श्रीवास्तव से बात की और उचित कार्रवाई के लिए कहा। फिर तत्काल इंस्पेक्टर कोतवाली ने पीएफए के लोगों की तहरीर के आधार पर पशु अधिनियम के तहत कार्रवाई किए जाने की बात कही। पुलिस हिरासत में आरोपियों ने बताया कि वो नगर निगम के आदेश पर बंदरों को पकड़ कर जंगल मे छोड़ते हैं। बाद में बंदरों को पकड़ने के ठेके वाले भी कोतवाली पहुँचे और उसने नगर निगम की परमीशन दिखाई लेकिन बंदरों की बिक्री के सम्बंध में उसने कहा यह आरोप गलत है। फिलहाल कोतवाली पुलिस पूरे मामले की जांच में गहनता में जुट गई और तथ्यों का पता लगा रही है।



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2yorpEp

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop