रिश्तों में ये मजाक कहीं भारी न पड़ जाए - Khabar NonStop
कभी कभी मजाक करना रिश्तों में बहुत भारी पड़ सकता है। पार्टनर की आदतों का मजाक बनाना आपके रिश्ते में दरार ला सकता है। आपकी ये आदत आपके रिश्ते की डोर को तोड़ सकती है। आज आप जानें कि आपकी कौन सी मजाकिया आदत आपके पार्टनर को आपसे दूर कर सकती है।
किसी को प्रपोज करने वाले हैं तो पढ़ना न भूले ये बातें
भाषा का मजाक बनाना
हर जगह की बोली भाषा अलग-अलग होती है। आमतौर पर कपल एक दूसरे की भाषा-बोली का मजाक बनाते हैं। ऐसा करने के पीछे भले ही उनका मकसद पार्टनर को बिना ठेस पहुंचाएं उसमें सुधार लाना हो, लेकिन आपका सबके सामने ऐसा करना उन्हें चोट पहुंचा सकता है। पार्टनर को समझाते समय ध्यान रखें कि आप उनके साथ अकेले हों।
पार्टनर की पर्सनल बातें लोगों से शेयर करना
ऐसा कई बार होता है कि कपल एक दूसरे की खराब आदतों या कमियों को अपने दोस्तों के साथ शेयर करने लगते हैं जैसे कि उनका पार्टनर देर तक नहाता है या फिर उसे खाना बनाना नहीं आता। आपकी इस आदत से आपका पार्टनर आहत हो सकता है।
‘अगर चाहते है पार्टनर रहे हमेशा करीब तो’ जरुर पढ़े
तू-तड़ाक करके बात करना
एक-दूसरे से तू-तड़ाक करके बात करते हुए आपको इस बात का अहसास नहीं होता कि अनजाने में आप एक-दूसरे की गरिमा को चोट पहुंचा रहे हैं। याद रखें कि अपने पार्टनर को इज्जत आप नहीं देंगे तो कौन देगा।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2xKEILT
Comments
Post a Comment