sss

; //]]>

सौ करोड़ में बनेगी करण जौहर की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ - Khabar NonStop

Karan Johar

मुंबई। बॉलीवुड के फेमस फिल्ममेकर करण जौहर अपने अगले प्रोजेक्ट के रूप में बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन, एक्ट्रेस आलिया भट्ट और एक्टर रणबीर कपूर स्टारर फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ लेकर आ रहे हैं। जिसका बजट करण जौहर की अब तक की फिल्मों में सबसे ज्यादा बताया जा रहा है।

करण जौहर 2019 में छोड़ेंगे ‘ब्रह्मास्त्र’

आपको बता दें कि करण जौहर के इस मेगा प्रोजेक्ट को करीब सौ करोड़ रुपए की लागत से बनाया जाएगा। हाल ही में करण जौहर ने एक ट्वीट के जरिए यह बताया, ‘ब्रह्मास्त्र फैंटेसी, एडवेंचर और प्यार की ट्रिलॉजी है। जिसमें अमिताभ बच्चन के अलावा रणबीर और आलिया पहली बार किसी फिल्म में साथ काम करेंगे।

brahmastra

बताया जा रहा है कि करण जौहर इस फिल्म के बजट को लेकर चिंतित नहीं है, वे जानते हैं कि सुपरहीरो फिल्मों के लिए एक तय बजट की जरूरत है। इस फिल्म के लिए 100 करोड़ के बजट की उम्मीद की जा रही है, जो कि अब तक की करण जौहर की किसी फिल्म का सबसे ज्यादा बजट होगा। ये फिल्म अयान मुखर्जी के डायरेक्शन में बनेगी। वहीं यह फिल्म के 15 अगस्त 2019 को रिलीज होगी।



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2ielUT0

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop